विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के चचेरे भाई ने फंदा लगाकर दी जान, दुकानदारी ठप होने से अवसाद में था 23 वर्षीय युवक

Published: Sat, 08 Aug 2026 09:25 AM (IST)

कानपुर के दबौली में 23 वर्षीय अनुभव त्रिपाठी ने दुकानदारी ठप होने से अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के चचेरे भाई अनुभव ने की आत्महत्या।

  2. दुकानदारी ठप होने से गहरे अवसाद में थे अनुभव।

  3. पुलिया निर्माण के कारण दुकान पर नहीं आ रहे थे ग्राहक।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दबौली में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के चचेरे भाई 23 वर्षीय अनुभव त्रिपाठी ने शुक्रवार को घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। दोपहर में ताई खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दबौली निवासी अंकित तिवारी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। उनके चचेरे भाई अनुभव की गुजैनी पुलिया के पास अंजलि बर्तन भंडार के नाम से दुकान है।

अनुभव के माता-पिता का कोरोना के दौरान निधन हो चुका है। उनकी दो बहनें अंजलि और रिया निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। परिवार वालों के मुताबिक, अनुभव की दुकान वाली जगह पर करीब छह माह से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे थे। इससे अनुभव काफी परेशान था।

शुक्रवार दोपहर ताई ममता त्रिपाठी ने अनुभव को खाना खाने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बुलाने के लिए कमरे में पहुंची तो अनुभव पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका मिला। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तनाव के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात के तत्कालीन पीआईओ पर 20000 रुपये का जुर्माना, विलंब से और भ्रामक सूचना देने पर हुई कार्रवाई