विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में कोठरी गिरने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:49 PM (IST)

कानपुर देहात के शिवली में एक कच्ची कोठरी गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

दिवंगत शांती देवी और नीलू, फाइल फोटो

दिवंगत शांती देवी और नीलू, फाइल फोटो

HighLights

  1. कानपुर देहात के शिवली में घर ढहा।

  2. हादसे में मां शांति देवी और बेटी नीलू पाल की मौत।

  3. बारिश के कारण कमजोर हुई थी कच्ची कोठरी।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। शिवली के नवल निवादा भेवान गांव में शनिवार देर रात करीब 12 बजे कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कोठरी में मौजूद 75 वर्षीय पत्नी शांति देवी मलबे में दब गईं।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और स्वजन पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शांति देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

WhatsApp Image 2026-09-27 at 11.48.17 AM

हादसे में शांति देवी की अधिवक्ता पुत्री 30 वर्षीय नीलू पाल भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्वजन व ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवली लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

कुछ देर बाद नीलू पाल की भी मौत हो गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश से कमजोर कोठरी गिरी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat Murder: पिता ने सोते समय बेटे को बेरहमी से मार डाला, बचाने में मां हुई घायल