Kanpur जिला अस्पताल की OPD में डॉक्टर की जगह ड्राइवर ने मरीजों को लिखी दवा, Video Viral होने के बाद FIR; CMS ने बैठाई जांच
कानपुर के मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर के ड्राइवर द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखने का वीडियो वायरल ...और पढ़ें
HighLights
कानपुर अस्पताल में डॉक्टर के ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज हुआ
ओपीडी में मरीजों को बाहर की दवा लिखने का वीडियो वायरल
मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई
जागरण संवाददाता, कानपुर। मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एंड ट्रामा सेंटर की ओपीडी में चिकित्सक के ड्राइवर द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखने के प्रचलित वीडियो के मामले में मुकदमा हुआ है। वहीं जांच के लिए तीन सदस्यीय गठित टीम जांच कर रही है।
बतादें कि बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक प्रचलित वीडियो हुआ था। जिसमें ओपीडी में अस्पताल के डा रामकेश का ड्राइवर उनकी गैर मौजूदगी में मरीजों को बाहर की दवा लिख रहा था। वहीं, जिसका वीडियो सामने आने के बाद सीएमएस डा पीयूष मिश्रा ने संज्ञान लिया।
इसके अलावा सीएमएस डा पीयूष मिश्रा ने कानपुर देहात के ग्राम अहरौली घाट निवासी देव प्रताप सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमएस डा पीयूष मिश्रा ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं , चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार मामले में मुकदमा कर जांच की जा रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
