कानपुर में हिस्ट्रीशीटर 'धमाका' के भाई की हत्या, चार युवकों ने डंडे और इंटरलाकिंग ईंट से पीटकर मार डाला
कानपुर के नवाबगंज में हिस्ट्रीशीटर राजेश उर्फ धमाका के भाई दिनेश निषाद की रंजिश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

दिनेश की फाइल फोटो। सौजन्य:पुलिस
HighLights
सात सितंबर को नवाबगंज के सूर्य विहार में हुई घटना, दो आरोपितों से पूछताछ
2021 में बड़े भाई की भी रंजिश में की गई थी पीटपीट कर हत्या
जागरण संवाददाता, कानपुर। नवाबगंज के सूर्य विहार में चार दिन पहले हिस्ट्रीशीटर के छोटे भाई को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। उसका रावतपुर क्षेत्र एक एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद दिवंगत के भाई की तहरीर पर देर रात गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों उठा लिया।
नवाबगंज के उजियारीपुरवा निवासी राजेश उर्फ धमाका हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर करीब 15 मुकदमे हैं। उसने बताया कि क्षेत्र का रहने वाले दीपू सागर और उसके साथियों ने दूसरे नंबर के भाई की फरवरी 2021 को पीटकर हत्या कर दी थी, जिसमें दीपू सागर समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन सभी को जेल हुई।
आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद दीपू सागर ने गिरोह सदस्य छोटू व दो अन्य साथियों के जरिए सात सितंबर को सबसे छोटे भाई 24 वर्षीय दिनेश निषाद की इंटरलाकिंग ईंट से सिर, सीने में हमलाकर मरणासन्न कर दिया। गांव के एक युवक ने घटना की जानकारी दी।
इसके भाई दिनेश को लखन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि दिवंगत दिनेश के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। दिनेश का बड़ा भाई राजेश उर्फ धमाका हिस्ट्रीशीटर है और 15 मुकदमे दर्ज हैं एक अन्य भाई की पूर्व में हत्या हुई थी। उसके आरोपितों के बारे में जानकारी कर जांच की जाएगी।
