विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर बकरा व्यापारी से लूट, कार चालक ने ही रच दी पूरी साजिश, CCTV से खुला राज

Published: Sat, 19 Sep 2026 01:24 PM (IST)

चौबेपुर निवासी बकरा व्यापारी आबिद अहमद से कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर हुई 4.31 लाख रुपये की लूट का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

सीसीटीवी देखकर जांच करता पुलिसकर्मी। जागरण

सीसीटीवी देखकर जांच करता पुलिसकर्मी। जागरण

HighLights

  1. बकरा व्यापारी से कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर 4.31 लाख की लूट।

  2. लूट की साजिश व्यापारी के कार चालक आसिफ ने रची थी।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी।

संवाद सहयोगी, चौबेपुर(कानपुर)। शिवराजपुर में हाईवे पर गुरूवार की भोर हरदोई बाजार जा रहे चौबेपुर निवासी बकरा व्यापारी से चार लाख 31 हजार की लूट व्यापारी के ही कार चालक ने कराई थी। घटना में उसके साथ चार लोग और शामिल थे। मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

चौबेपुर कस्बा निवासी बकरा व्यापारी आबिद अहमद गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे अन्य व्यापारियों के साथ ईको कार से हरदोई पशु बाजार के लिए निकले थे। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर शिवराजपुर के काकूपुर से कुछ पहले पीछे से आए काले रंग की एक्सयूवी कार सवार युवकों ने व्यापारी की कार के शीशे में डंडे से हमला कर गाड़ी रोक ली।

कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए आबिद के पास झोले में रखे चार लाख 31 हजार का रूपये लूट लिए। मामले में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काले रंग की कार की तलाश शुरू की। एक फुटेज में प्रेस लिखी काले रंग की कार का नंबर दिखने पर छानबीन शुरू की गई।

पड़ताल में संदिग्ध व्यापारी के कार चालक आसिफ से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले खुलासा हुआ। आसिफ ने पुलिस को बताया कि कार में 9 लाख से अधिक की नकदी थी। लूट में शामिल बदमाशों से रेकी के नाम पर हिस्सेदारी तय की गई थी। उसने बताया कि घटना में पांच लोग शामिल थे। जिनकी उसने पहचान बताई है।

पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य और शामिल दो युवकों की तलाश में लगी है।जबिक तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि व्यापारी के कार चालक ने लूट कराई थी। घटना का अनावरण करने के लिए टीम लगाई गई है। लूट की रकम भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।