विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर नगर के 25 मोहल्लों में 2 दिसंबर तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, जानें पानी आने का समय

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:29 PM (IST)

हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर पुल निर्माण के कारण निचली गंगा नहर 15 दिनों के लिए बंद कर दी गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को Gemini की मदद से बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए पनकी धाम रेलवे स्टेशन के निकट पुल निर्माण को लेकर निचली गंगा नहर 15 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

नहर बंद होने से जलकल के गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कच्चा पानी नहीं मिलेगा। इसके चलते बुधवार 18 नवंबर से दो दिसंबर तक दक्षिण के 25 मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। तब तक गंगा बैराज प्लांट से रोज सुबह पांच से सात बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

जलकल के अधिशासी अभियंता गंगा शंकर सोनकर ने बताया कि गुजैनी प्लांट से बर्रा एक से सात, रतनलालनगर, दबौली, गुजैनी, साकेतनगर, बर्रा-दो व निरालानगर और उस्मानपुर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है।

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शास्त्री चौक स्थित स्लूस वाल्व खोलकर रात में गंगा बैराज की पाइप लाइन से पानी लेकर टंकियां भरी जाएंगी और सुबह पांच से सात बजे तक पानी मिलेगा।

पानी के टैंकर के लिए मोबाइल करें
अपर अभियन्ता मो. नं.- 9235553857

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।