जाजमऊ के निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार
कानपुर के जाजमऊ निवासी निर्यातक मो. अहमद लारी से निवेश में अधिक लाभांश का लालच देकर 2.66 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें
-1792148035662_m.webp)
HighLights
जाजमऊ के निर्यातक से 2.66 करोड़ रुपये की ठगी।
निवेश में अधिक लाभांश का लालच देकर फंसाया गया।
साइबर टीम ने दो मुख्य आरोपितों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ निवासी सेफ्टी शूज और घोड़े की जीन के निर्यातक मो. अहमद लारी से निवेश में अधिक लाभांश मिलने का लालच देकर 2.66 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। काल करने वाली ठग ने अपना नाम अनन्या कुलकर्णी बताया था, जिसमें चार अलग-अलग मोबाइल फोन नंबरों से काल की गई थी।
साइबर ठग ने निर्यातक से ठगी रकम पहली लेयर में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तिरुपति, तेलंगाना, गुजरात के राजकोट, कोलकाता, कर्नाटक के दावणगेरे, गाजियाबाद व अन्य जगहों की 13 फर्माें के 18 बैंक खातो में 21 बार में ट्रांसफर में भेजे थे, लेकिन जांच में सामने आया उसके बाद ठगी की रकम 18 राज्यों के 89 खातों में ट्रांसफर हुआ है।
साइबर टीम ने गिरोह के आरोपित चकेरी के अहिरवां निवासी अखिल सिंह चौहान और साथी सफीपुर निवासी सतेंद्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। अखिल बीसीए पास है। उसने फर्जी फर्में बना अपने व परिवार के 31 खाते खुलवा रखे हैं, जिसमें ठगी की रकम पहुंचती थी। अखिल ने बताया वह मुंबई की कैली और राव से जुड़ा था, जो मुंबई के होटल में बुला उनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे।
अखिल ने सेंट्रल बैंक में फर्जी दस्तावेज लगा सीआइबी की सुविधा ले रखी थी, जिससे ठगी की रकम खाते में आते ही एक ही बार मे सैकड़ों खातों में पहुंच जाती थी। गिरोह में 10 से अधिक आरोपित और शामिल हैं। अखिल पर शहर के तीन व अन्य जगह से सात मुकदमे दर्ज हैं।
