कानपुर में डॉक्टर का फ्लैट में मिला पांच दिन पुराना शव, पास बैठा था मानसिक अस्वस्थ बेटा
कानपुर के अमन एनक्लेव अपार्टमेंट में 82 वर्षीय डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव पांच दिन बाद मिला। वह अपने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कानपुर में 82 वर्षीय डॉक्टर का शव फ्लैट में मिला।
पांच दिन बाद दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना मिली।
मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा शव के पास बैठा था।
जागरण संवाददाता, कानपुर। अमन एनक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट में 82 वर्षीय डा. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस पहुंची तो पांच दिन बाद उनका शव मिला है। वह अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे विजय श्रीवास्तव के साथ रहते थे। उनकी तीन बेटियों अर्चना, भावना व प्रीति की शादी हो चुकी है। अर्चना के बेटे अनमोल ने बताया कि उसने नई कार खरीदी थी।
मंदिर में दर्शन करने के बाद वह मां के साथ पनकी के रतनपुर स्थित फ्लैट में रहने वाले नाना प्रेम प्रकाश के घर प्रसाद देने पहुंचा तो घर मे काफी बदबू आ रही थी। नाना का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि मामा भी पास में बैठे थे।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दिवंगत डाक्टर के बेटे मानसिक अस्वस्थ बताए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, शराब कारोबारी ने ईमेल किया हैक, एक करोड़ रुपये किए पार