विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में महिला की निर्मम हत्या, घर से 100 मीटर पहले झाड़ियों में मिला शव

Published: Fri, 23 Jan 2026 03:17 PM (IST)

कानपुर के न्यू आजाद नगर में 48 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला, जिससे हड़कंप मच गया। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के रामरतन नगर में हुई वारदात, बेसहारा जानवरों ने नोंचा

  2. हत्या कर अर्धनग्न हालत में फेंके जाने की आशंका, सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस

जागरण संवाददाता, कानपुर। सेन पश्चिम पारा में गुरुवार देर शाम मंदिर से देवी जागरण देखकर निकली महिला का शव शुक्रवार सुबह घर से 100 मीटर पहले झाड़ियों के पीछे अर्धनग्न हालत में मिला। महिला के चेहरे और छाती तक के हिस्से को किसी बेसहारा जानवर ने नोंच डाला था। घर न लौटने पर पति ने बेटों और पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी।

परिवार और पुलिस ने तलाश शुरू की तो शव झाड़ियों के पीछे पड़ा मिल गया, जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम और अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर फोरेंसिक टीम और अधिकारियों के छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि जांच में हत्या के बाद शव को लाकर फेंकने की बात सामने आने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

मूलरूप से संतकबीर नगर के मेहदावल निवासी मजदूर झिनकई प्रजापति पल्लेदारी करते हैं। वह वर्तमान में पत्नी 51 वर्षीय पत्नी सावित्री के साथ सेन पश्चिम पारा के रामरतन नगर में खुद के मकान में रहते हैं, जबकि एक बेटा सूरज कलक्टरगंज तो दूसरा संतोष गोपाल नगर में परिवार के साथ रहता है। झिनकई ने बताया कि घर से 500 मीटर दूर स्थित ललतेश्वर महादेव मंदिर में देवी जागरण था। इस पर पत्नी गुरुवार शाम साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाली महिला सोनी देवी के साथ मंदिर गईं थी। करीब आठ बजे वह अकेले वहां से घर के लिए निकली, लेकिन पहुंची नहीं।

शुक्रवार सुबह भी वह घर नहीं आई तो उन्होंने पड़ोसन से जानकारी की। इस पर रात में ही पत्नी के लौटने की जानकारी से वह घबरा गया। इसके बाद झिनकई ने फोन कर बेटों को जानकारी दी। आनन-फानन में बेटे घर पहुंचे और तलाश शुरू की। आरोप है कि यूपी-112 को फोन किया तो दो घंटे तक काल ही नहीं लगी। पुलिस चौकी पहुंचे तो ताला लटक रहा था। किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश शुरू हुई।

करीब एक घंटे तक चली तलाश के बाद घर से 100 मीटर पहले एक खाली प्लाट में झाड़ियों के किनारे पत्नी का शव पड़ा मिला। शव के नीचे के कपड़े गायब थे, हाथ, छाती और चेहरे को किसी बेसहारा जानवर ने नोंच कर खा डाला था। झिनकई ने शव की शिनाख्त पत्नी सावित्री के रूप में की।

सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त काननून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक ने मौके से साक्ष्य जुटाए। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शव को बेसहारा जानवरों ने नोंचा है, इसके चलते शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। शव के पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल राजफाश के लिए टीमें लगाई गई है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

सन्नाटे के चलते रहता नशेबाजों का जमावड़ा

ललतेश्वर महादेव मंदिर से कुछ पहले ही देसी शराब का ठेका है। वहीं, मंदिर मृतका के घर जाने वाले रास्ते पर शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। इस कारण अंधेरा होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। आशंका है कि किसी नशेबाज ने तो नहीं सावित्री की हत्या की। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। सेनपश्चिम पारा थानाप्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द राजफाश किया जाएगा।