विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म मामला : अय्याश किस्म का सलमान घर लाता था युवतियां, पुलिस को तलाशी में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 02:45 PM (IST)

कानपुर के चकेरी में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में निर्वस्त्र मिले युवक की हरकतें अय्याश किस्म की रही हैं ...और पढ़ें

कानपुर के चकेरी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
कानपुर के चकेरी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

कानपुर, जागरण संवाददाता। चकेरी में निर्वस्त्र बेहोश महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सलमान अय्याश किस्म का है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उसकी अय्याशी के कई किस्से सामने आए। महिला के साथ पकड़ा गया आरोपी युवक पहले भी कई युवतियों को ला चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ तथ्य तलाशने शुरू कर दिए हैं।

क्या हुई घटना : चकेरी थाना पुलिस ने लोगों की शिकायत पर एक मकान के पीछे छापा मारकर युवक को निर्वस्त्र हालत में पकड़ा था। वह एक निर्वस्त्र बेहोश महिला के साथ अापत्तिजनक अवस्था में था। उसके साथ ही पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। महिला ने होश में आने पर अपहरण के बाद जबरन शराब पिलाकर बेहोश करने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

अक्सर घर में महिलाएं लाता था सलमान : क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपित सलमान की मां जब मायके चली जाती थीं तो घर में युवतियों को लाता था। यही नहीं कई युवकों का भी आना-जाना लगा रहता था। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपित ने उनसे झगड़ा करने लगता था।

फोरेंसिक टीम ने घर की जांच : पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने आरोपित सलमान के पूरे घर की जांच की। टीम के कमरे से शराब की बोतलें व आपत्ति जनक वस्तुएं मिली। जिसके बाद फोरेंसिक टीम शराब की बोतलों, आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ एक चादर को साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया।