विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 30 लाख रुपये का माल हड़पकर कारोबारी दंपती फरार, 23 व्यापारियों ने की शिकायत

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:16 PM (IST)

कानपुर में एक कारोबारी दंपती ने 23 व्यापारियों से लगभग 30 लाख रुपये का माल उधार लेकर चेक बाउंस होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में कारोबारी दंपती ने 30 लाख रुपये का गबन किया।

  2. 23 व्यापारियों से माल लेकर चेक बाउंस कर फरार हुए।

  3. पीड़ितों ने हरबंशमोहाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र में 23 व्यापारियों का करीब 30 लाख रुपये हड़पकर कारोबारी दंपती फरार हो गये। उन्होंने जिन व्यापारियों से माल लेकर उन्हें चेकें दी थी वो सभी बाउंस हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों पीड़ित व्यापारी हरबंशमोहाल थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने बताया कि एक्सप्रेस रोड पर जगदम्बा इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान थे। जिसके प्रोपराइटर राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रेखा सिंह थे। आरोप है कि उन्होंने कई व्यापारियों से पहले लाखों का माल नकद खरीदकर बाजार में भरोसा कायम किया। इसके बाद कई व्यापारियों से 30 लाख रुपये का माल उधार लेकर उन्हें चेकें दी।

लगातार दो छुट्टियों के बाद जब व्यापारियों ने चेकें लगाई तो वह बाउंस हो गई थी। इससे पहले ही आरोपित शनिवार देर रात दुकान में ताला डालकर और सारा माल पिकअप में लादकर फरार हो गया। सीसी फुटेज में पिकअप का नंबर मिला है।

व्यापारियों ने बताया कि राजेंद्र सिंह ने सितंबर में जीएसटी का पंजीयन कराया था उसके आधार पर वाराणसी का पता दर्ज है। बुधवार को दर्जनों व्यापारियों ने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

इधर, 10 को जिलाबदर किया

पुलिस ने आठ अपराधियों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है जिसमें महाराजपुर रहनस गांव के सत्यम शुक्ला,लाहौरपुर के गोपाल सिंह, गुजैनी रविदासपुरम के सचिन सागर, रेउना लल्लूपुरवा के विकास उर्फ जुग्गी शामिल हैं। इसके साथ ही बिधनू धीरपुर के उदयकुमार यादव,गोविंद नगर कच्ची बस्ती के जतिन कहार,बाबूपुरवा बगाही के साहिल उर्फ पुच्ची,अजीतगंज के हमजा शामिल हैं। जबकि चकेरी शिवकटरा के सागर शर्मा और जूही सांईपुरवा के सोनू गुप्ता को तीन माह के लिये जिलाबदर किया है।