जानिए-अाज आपके शहर कानपुर में कहां पर हो रहे क्या कार्यक्रम
कानपुर शहर में धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां हमेशा बनी रहती है। भारतीय आजाद मंच ने तांडव के विरोध में पुतला दहन का एलान किया है तो रोटरी इनरव्हील द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है।
कानपुर, जेएनएन। कानपुर महानगर में रोजाना सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मंगलवार को शहर में अलग अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम होने हैं, जो कुछ इस तरह से हैं...।
शिविर : आरोग्य धाम द्वारा ग्वालटोली में निश्शुल्क कैंप का आयोजन सुबह नौ बजे से।
पुतला दहन : भारतीय आजाद मंच द्वारा वेब सीरीज तांडव के विरोध में पुतला दहन, समाधि पुलिया गल्ला मंडी नौबस्ता में दोपहर 12.30 बजे।
ज्ञापन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा विषयक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दोपहर दो बजे।
प्रकाश पर्व : श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व उत्सव मोतीझील में समय में सुबह नौ बजे से।
वितरण : भाजपा द्वारा कंबल व चाय का वितरण लक्ष्मी पैलेस शास्त्री नगर में दोपहर तीन बजे।
मुलाकात : फेडरेशन ऑफ बैंक रिटायरीज एसोसिएशन द्वारा सांसद सत्यदेव पचौरी से मुलाकात उनके कार्यालय में दोपहर 12 बजे।
प्रेसवार्ता : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रेसवार्ता प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे।
प्रेसवार्ता : रोटरी इनरव्हील द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान को लेकर प्रेसवार्ता आनंद बिल्डर्स कोहना थाना के पास शाम चार बजे।