कानपुर सेंट्रल स्टेशन का बदलेगा लुक, प्लेटफॉर्म 2 से 10 तक बनेगी ग्रीन बेल्ट; महकेगी फूलों की खुशबू
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर और आकर्षक वातावरण देने के लिए ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन
HighLights
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना तैयार।
प्लेटफॉर्म 2 से 10 तक पिलरों के बीच लगेंगे फूलदार पौधे।
स्टेशन का स्वरूप बदलेगा, यात्रियों को मिलेगा बेहतर वातावरण।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर और आकर्षक वातावरण देने के लिए ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो से लेकर 10 तक पिलरों के बीच खाली जगह को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्लेटफार्मों पर हरियाली बढ़ेगी और स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा।
सेंट्रल स्टेशन आने वाले दिनों में फूलों की खुशबू से सरोबार मिलेगा। यहां हर प्लेटफॉर्म पर ग्रीन बेल्ट तैयार करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास योजना के तहत भविष्य में प्लेटफॉर्म नंबर 11, 12 और 13 भी बनाए जाने हैं।
इन प्रस्तावित प्लेटफॉर्मों के लिए भी अभी से ग्रीन बेल्ट का खाका तैयार किया गया है, इससे स्टेशन पर भविष्य में होने वाले विस्तार के साथ हरियाली विकसित करने की योजना को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर दो से लेकर 10 तक पर जहां भी जगह मिलेगी, वहां पर फूल-पौधे लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- यात्री सुविधाओं में देश के टॉप-10 में शामिल हुआ कानपुर का चकेरी एयरपोर्ट, जल्द बढ़ेंगी उड़ानें
एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच की जगह पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने की तैयारियों को बल दिया जा रहा है। लोहे की जालियों से क्यारी की तरह जगह बनाकर उसके बीच फूल-पौधे उगाए जाएंगे।
सेंट्रल स्टेशन पर ग्रीन बेल्ट को लेकर कवायद की जा रही है। प्लेटफॉर्म पर जहां संभव हो सकेगा, वहां फूल-पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कैंट साइड ग्रीन बेल्ट के लिए जगह छोड़ी गई है।
अकांशु गोविल, डिप्टी सीटीएम, सेंट्रल स्टेशन
