कानपुर कारोबारी हत्याकांड: बीच चौराहे 3 हत्यारोपितों ने ईंट से कुचलकर मार डाला, फिर वीडियो में बता रहे ये बात
कानपुर के काकादेव में ओम चौराहे पर सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की ईंट ...और पढ़ें
-1789111282275_m.webp)
HighLights
कानपुर में कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की हत्या हुई
सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर हमला किया गया
तीन हत्यारोपियों ने वीडियो जारी कर निर्दोष बताया
जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे पर बीते शनिवार भी सड़क टायलेट करने को लेकर रोकने पर कार सवार चार युवकों ने कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की से ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह तीन हत्यारोपितों ने वीडियो प्रचलित कर खुद को निर्दोष बताया है।
काकादेव के नवीन नगर में रहने वाले अमित कुमार गुप्ता की गडरियनपुरवा में खरादी की दुकान है इसके साथ ही ओम चौराहे पर उनकी मार्केट भी है। पांच अगस्त को देर रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी ओम नगर चौराहे पर नशे में धुत कार सवार चार युवकों में से एक युवक सड़क पर टायलेट करने लगा। इस पर अमित कुमार गुप्ता ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपितों ने मिलकर उनके सिर पर ईंट से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया और भाग निकले।
स्वजन ने गंभीर हालत में कारोबारी को शारदा नगर स्थित अनुराग हास्पिटल में भर्ती कराया जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर जो सीसी फुटेज सामने आया उसके आधार पर आरोपितों की पहचान शास्त्री नगर निवासी हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता, विजय नगर निवासी कुशल श्रीवास्तव, कल्याणपुर आवास विकास तीन निवासी संजय ढाबा और अश्वनी यादव के रूप में हुई।
शुक्रवार सुबह हितेंद्र श्रीवास्तव,कुशल श्रीवास्तव और संजय ढाबा ने अपने-अपने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करते हुए खुद को निर्दोष बताया। उनका कहना है कि हमलावर वह नहीं बल्कि दूसरे लोग थे जिनसे बचकर वह खुद भागे और उन्होंने उनकी कार में तोड़फोड़ भी की थी। काकादेव पुलिस प्रचलित वीडियो की जांच कर रही है।
