विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में स्कूल बस और डंपर की भिड़ंत में महिला टीचर की मौत, पांच छात्रों सहित 10 अन्य लोग घायल

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:32 PM (IST)

कानपुर के बिधनू में एक स्कूल बस और मौरंग लदे डंपर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें चीना पब्लिक स्कूल की विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई।

HighLights

  1. कानपुर के बिधनू में स्कूल बस-डंपर की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई।

  3. दस लोग घायल हुए, जिनमें दो शिक्षक गंभीर रूप से शामिल।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिधनू हरबसपुर गांव में पंचायत भवन के सामने शुक्रवार सुबह गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल जा रही शिक्षक और छात्रों से भरी बस की भिड़ंत सामने से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर से हो गई।

हादसे में बस के पिछले हिस्से की खिड़की की शीट पर बैठी विज्ञान शिक्षिका की मौत हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। जिनमे दो शिक्षक- शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने दो शिक्षकों को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच छात्र समेत 35 शिक्षक-शिक्षिकाएं बस में सवार होकर जा रहे थे। बर्रा निवासी स्कूल बस चालक अर्जुन ने बताया कि नौबस्ता बंबा, बिनगवां और बिधनू कस्बा से स्टाफ व छात्रों को बैठाकर वह घाटमपुर स्थित स्कूल जा रहा थे।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 2.06.59 PM

मृतका शिक्षिका की फाइल तस्वीर।

हरबसपुर पंचायत भवन के पास सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित मौरंग लदे डंपर को  देख बस को सड़क से नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया। इस के बाद भी डंपर बस की दाहिनी हिस्से को क्षतिग्रसत कर दिया।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 1.27.49 PM

जिससे खिड़की की शीट पर बैठी बर्रा निवासी 30 वर्षीय विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव सिर व चेहरे में कांच घुसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आधा दर्जन अन्य छात्र व शिक्षक भी घायल हो गए।  हादसे के बाद चीखपुकार सुन स्थानीय लोगों ने सभी बस छात्रों व शिक्षक- शिक्षिकाओं को बस से बाहर निकाला कर पुलिस की मदद से सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने शिक्षिका ऐश्वर्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में छात्र रौनक वर्मा की आंख में कांच लगने से घायल हो गया।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 1.27.53 PM

उसके साथ छात्र- छात्राएं कनिष्क, मैत्री, सुहानी और कुशाग्र भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। तौधकपुर निवासी 37 वर्षीय शिक्षिका अंजू और जूही निवासी 30 वर्षीय शिक्षक हिमांशु यादव को गंभीर हालत देख डाक्टर ने एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। गया। वहीं बस सवार शिक्षक-शिक्षिकाएं अर्पित दीक्षित, दुर्गा चौहान, निखलेश्वर बाजपेई व छात्र रौनक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 1.27.54 PM (1)

शिक्षिका की मौत से बेसुध हुईं प्रिंसिपल

बस के पीछे कार से  आ रहीं प्रिंसिपल सुभांगी सिंह सीएचसी पहुंची। जहां ऐश्वर्या का शव देख  बेसुध हो गईं। हादसे के बाद मौके से भाग रहे बस चालक ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आगरा दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में कई घायल