विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में कई घायल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 02 Oct 2026 01:25 PM (IST)

आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर ताज डिपो की रोडवेज बस पानी के टैंकर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में ...और पढ़ें

अरतौनी पर दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस।

अरतौनी पर दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस।

HighLights

  1. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, कई यात्री घायल

  2. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, यातायात बाधित

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा हाईवे स्थित अरताैनी में शुक्रवार दोपहर ताज डिपो की बस आगे जाते पानी के टैंकर से टकरा गई। जोरदार टक्कर के चलते रोडवेज का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया। बस में बैठी सात सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। ताज डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। सिकंदरा मंडी फ्लाई ओवर से नीचे उतरने के बाद अरतौनी में बस आगे जाते पानी से भरे टैंकर से टकरा गई। जाेरदार आवाज के साथ बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पानी से भरे टैंकर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने घायल सात यात्रियों को हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे का यातायात प्रभावित हो गया। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि सभी सवारियां खतरे से बाहर हैं।