कानपुर में यहां 1251 एकड़ जमीन पर बनेगा एयरो सिटी, 3 कंपनियों ने तैयार की रिपोर्ट, ग्रेटर कानपुर के लिए भी सर्वे शुरू
कानपुर के जाजमऊ में 1251 एकड़ में एयरो सिटी बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए तीन कंपनियों की ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर के जाजमऊ में 1251 एकड़ में एयरो सिटी का निर्माण।
एयरो सिटी के लिए तीन कंपनियों की बिड की जांच जारी।
ग्रेटर कानपुर योजना के लिए 600 एकड़ जमीन चिह्नित, सर्वे जारी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना को धरातल में लाने की तैयारी में केडीए जुटा है। इसके अलावा पांच हजार एकड़ जमीन पर बसने वाली ग्रेटर कानपुर योजना के लिए जमीन का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें अभी तक छह सौ एकड़ जमीन चिह्नित हो चुकी है।
इसी कड़ी में चकेरी एयरपोर्ट से लगी सीवरेज फार्म जाजमऊ में स्थित 1251 एकड़ जमीन पर एयरो सिटी लाने की तैयारी हो रही है। योजना का खाका खींचने के लिए तीन कंपनियां आई है। इन कंपनियों की तकनीकी और आर्थिक बिड की जांच की जा रही है। दो माह में एक कंपनी फाइनल हो जाएगी। एयरो सिटी योजना धरातल पर आने से आय के साथ ही रोजगार बढ़ेगा।
केडीए ने एयरो सिटी आने से पहले ही क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ ही एयरपोर्ट चकेरी के प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण 25 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। मास्टर प्लान 2031 में एयरो सिटी में आ रही कृषि की जमीन का भू उपयोग परिवर्तन आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक कर दिया गया है ताकि योजना के विकास में जमीन का मामला न अटके।
सीवरेज फार्म की जमीन को लेकर पांच साल से नगर निगम व केडीए के बीच विवाद चल रहा था। शासन ने विवाद खत्म करके केडीए के पक्ष में जमीन कर दी है। इस बाबत केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि तीन कंपनियां आई है। इनकी बिडों की जांच हो रही है। इसके बाद कंपनी फाइनल होगी।
एयरो सिटी में यह होगा
मिश्रित भूखंड निकाले जाएगे। ताकि एक ही भूखंड में आवासीय व व्यवासियक दोनों का निर्माण करा सकते है। इससे रोजगार और आय दोनों बढ़ेगी। यहां पर आवास के साथ ही होटल, कन्वेंशन सेंटर, पार्किंग, चौड़ी सड़कें आदि की व्यवस्था की जाएगी।
ये है पूरा प्लान
मास्टर प्लान 2031 में एयरो सिटी में आ रही कृषि की जमीन का भू उपयोग परिवर्तन आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक कर दिया गया है ताकि योजना के विकास में जमीन का मामला न अटके। 1251 एकड़ में चकेरी एयरपोर्ट के पास बिजनेस सिटी के रूप में एयरो सिटी को विकसित किया जाएगा।
