कानपुर में डेंगू के 8 नए मरीज, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस का भी एक-एक मामला आया सामने
कानपुर में चार दिन के अंतराल के बाद डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं, साथ ही स्वाइन फ्लू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कानपुर में चार दिन बाद डेंगू के आठ नए मामले मिले।
एक स्वाइन फ्लू और एक स्क्रब टाइफस संक्रमित भी पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सैंपलिंग और छिड़काव शुरू किया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। जिले में चार दिन के अंतराल के बाद डेंगू के एक साथ आठ मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में डेंगू के आठ, स्वाइन फ्लू व स्क्रब टाइफस का एक-एक संक्रमित भी मिला है। जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 122 संक्रमित मिल चुके हैं।
डिप्टी सीएमओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि बिधनू के 35 वर्षीय युवक, ग्वालटोली के 12 साल के बच्चे, कल्याणपुर के 29 साल के युवक, सूटरगंज के 21 साल के युवक, फेथफुल गंज के सात के बच्चे में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी प्रकार मकनपुर की 25 साल की युवती, 27 साल के युवक व शिवराजपुर के 21 साल के युवक में कई दिन के बुखार के बाद जांच में डेंगू का संक्रमण मिला।
यह भी पढ़ें- कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू को देख सुब्रत ने फेर लिया मुंह, पूछताछ में फूट-फूटकर रोई
उन्होंने बताया कि तेजाब मिल के 61 साल के बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शहर के जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहां पर बुखार से संक्रमित मरीजों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही लार्वा को नष्ट करने के लिए लार्वानाशक का छिड़काव किया जा रहा है।
