विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 46 साल के बुजुर्ग की पित्त की नली से निकाली करीब 70 पथरी, मेडिकल कॉलेज में हुई सर्जरी

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:54 PM (IST)

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 46 वर्षीय बुजुर्ग की पित्त की नली से लगभग 70 पथरी सफलतापूर्वक निकाली गईं। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुई जटिल सर्जरी।

  2. 46 वर्षीय बुजुर्ग की पित्त नली से 70 पथरी निकालीं।

  3. प्रो. संजय काला और डॉ. अनुराग सिंह की टीम ने किया ऑपरेशन।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में बिल्हौर के 46 साल के बुजुर्ग की पित्त की नली से करीब 70 पथरी निकाली गई। कई महीनों से मरीज को पेट के दाहिने हिस्से में दर्द की शिकायत थी।

छह सर्जरी के बाद भी आराम नहीं मिलने पर सुपर स्पेशियलिटी के गैस्ट्रो विभाग में दिखाया गया। जहां जांच में पथरी की पुष्टि के बाद उसे एलएलआर के सर्जरी विभाग में दिखाया। जहां पर प्राचार्य प्रो. संजय काला व डॉ. अनुराग सिंह की टीम ने जटिल सर्जरी की।

प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि मरीज की वर्ष 1997 में ओपन कोलेसिस्टेक्टामी और पित्त की थैली निकाली जा चुकी है। एक के बाद एक छह सर्जरी के बाद भी मरीज को आराम नहीं मिलने पर फिर से सर्जरी की गई।

इसमें पित्त की नली के ऊपरी व निचले हिस्सा कई पथरी से भरा मिला। ऐसे में ओपन कामन बाइल डक्ट एक्प्लोरेशन एवं कोलेडोकोलिथोटामी की गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की पित्त की नली से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पथरी निकाली गई।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 42 साल बाद आजाद नगर से इंदिरा नगर तक चौड़ी होगी सड़क, एक लाख लोगों को होगा फायदा