2.20 करोड़ की धोखाधड़ी में फरार 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार
कानपुर रेलबाजार पुलिस ने 2.20 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार ...और पढ़ें
-1787411542736_m.webp)
पुलिस के गिरफ्त में आरोपित। - पुलिस
HighLights
10 हजार के इनामी आरोपित को लखनऊ से गिरफ्तार किया
आरोपित मो. इरफान वर्ष 2024 से फरार चल रहा था
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलबाजार पुलिस ने 2.20 करोड़ से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपित को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के अनुसार सुजातगंज निवासी मो सुलेमान जैन इंटरप्राइजेज फर्म से रेडीमेड कपडों के बनाने का काम करते थे। सुलेमान ने सीए मो. इरफान से बीते 18 जुलाई 2019 को फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था।
घाटा होने पर उन्होंने दो माह में ही कारोबार बंद कर दिया था। साथ ही सीए इरफान को भी फर्म बंद करने के लिए कहा था। लेकिन, इरफान ने फर्म बंद नहीं की। इस दौरान पीड़ित सुलेमान सऊदी अरब चले गए। सुलेमान के अनुसार, वह आठ अप्रैल 2024 को घर लौटे तो 16 अप्रैल 2024 को उन्हें जीएसटी विभाग से एक नोटिस मिला।
जीएसटी आफिस में संपर्क करने पर उन्हें फर्जी दस्तावेज लगाकर 2,20,75,800 करोड़ की धोखाधड़ी की जानकारी हुई। आरोपित इरफान के पते पर पहुंचे, पर वह नहीं मिला। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा हुआ था। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपित पर 10 हजार का इनाम था। उसे शुक्रवार देर रात लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के अफसान अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया है।
मुंबई, कर्नाटक, लखनऊ समेत अन्य जनपदों व राज्यों में छिपकर रहा आरोपित
आरोपी इरफान मुंबई, कर्नाटक, लखनऊ समेत अन्य जनपदों व राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के अनुसार, आरोपित मो. इरफान सनिगवां के चिश्ती नगर का निवासी है। आरोपित मो. इरफान वर्ष 2024 से फरार चल रहा था।
