Move to Jagran APP

कमल संदेश यात्राः चुनाव अभियान में बाइक पर होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भाजपा 17 नवंबर को कमल संदेश यात्रा के नाम से बाइक रैली निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक चुनाव में जीत का संदेश देने बाइक पर निकलेंगे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 09:40 PM (IST)
कमल संदेश यात्राः चुनाव अभियान में बाइक पर होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कमल संदेश यात्राः चुनाव अभियान में बाइक पर होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कानपुर (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा लगातार तरह-तरह के कार्यक्रम कर रही है। अब 17 नवंबर को कमल संदेश यात्रा के नाम से बाइक रैली निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जीत का संदेश देने बाइक पर निकलेंगे। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा शुक्रवार उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समन्वय समिति की बैठक में समझाई। इसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने परोक्ष तौर पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर संकेत दिए हैं। 

loksabha election banner

रविवार को कानपुर में होंगे सूर्य प्रताप शाही

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मीटिंग हॉल में समन्वय समिति की बैठक ली। पदाधिकारियों के साथ विचार-मंथन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संचालन समिति की बैठकें होंगी। रविवार को कानपुर नगर की बैठक होगी, जिसमें कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शामिल होंगे। वहीं, 10 से 15 नवंबर तक वरिष्ठ पदाधिकारी जाकर बूथ समितियों का अभिनंदन करेंगे। 17 नवंबर को प्रदेश भर में कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। उस दौरान मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री और कार्यकर्ता बाइक से ही चलेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1500 बाइक की रैली निकालने का लक्ष्य है।

हम सड़कों का स्वर्ग बनाएंगे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में हम 2014 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम नहीं रोक पाएगी। एक सवाल के जवाब में दोहराया कि उत्तर प्रदेश को हम सड़कों का स्वर्ग बनाएंगे।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष रामकुमार यादव और महामंत्री सुरेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्हें कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

सीएम दीपावली पर देंगे बड़ी खुशखबरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर संकेत दिए हैं। मंदिर निर्माण को लेकर सीधे कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बोले कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ ही एक संत भी हैं। इस बार भी वे दीपोत्सव मनाने अयोध्या जाएंगे और देश को बड़ी खुशखबरी देंगे। वो खुशखबरी क्या होगी, के सवाल पर डा. महेंद्र ने कहा कि यह तो उसी दिन पता चलेगी। एक सवाल पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि अभी कुछ नहीं लेकिन दीपावली पर कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि सीएम दीपावली मनाने के लिए अयोध्या जाएंगे। वहां लाखों की संख्या में दीप उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर वहां जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं। अयोध्या हिंदू और भारतवासियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। वह श्रीराम का जन्मस्थल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वहां के बड़े पीठाधीश्वरों ने कार्ययोजना तैयार की है। दीपावली पर देश को वहां से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.