दारोगा को गोली मारने वाले के साथी भेजे जेल
कानपुर : पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को गोली मारने वाले बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने शनिव
कानपुर : पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को गोली मारने वाले बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने गोली मारने वाले साथी को फरार कराया था।
मंगलवार देर रात गंगागंज भाग एक में गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज को एक बदमाश ने गोली मार दी थी। दारोगा लहूलुहान होकर गिर पड़े। सिपाही उन्हें संभालने लगा, इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार रात पुलिस ने उसके दो साथियों दादानगर के मिश्रीलाल चौराहा निवासी सुमित यादव व दबौली की बाबा बगिया निवासी रोहित साहू को पकड़ा। उनके पास तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
सीओ कल्याणपुर नवीन कुमार ने बताया कि पकड़े गए रोहित पर चोरी व लूट के चार मुकदमे और सुमित पर लूट व गुंडा एक्ट समेत चार मुकदमे हैं। मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।