Move to Jagran APP

कानपुर में हादसे का शिकार हुई ITBP जवानों से भरी बस, ट्राला से हुई टक्कर के बाद लगा तीन किमी लंबा जाम

औरैया जनपद की ओर जा रही थी बस। फ्लाईओवर और बाईपास रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। 1030 बजे विपरीत लेन से यातायात विभाग की क्रेन पहुंची। मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्राले को किनारे किया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 11:06 AM (IST)
मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्राले को किनारे किया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

कानपुर, जेएनएन। बर्रा के गुजैनी हॉट स्पॉट पर तेज रफ्तार ट्राले ने जवानों से भरी आइटीबीपी की बस में पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर होने के कारण ट्राला के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद फ्लाईओवर और बाईपास रोड पर भीषण जाम लग गया। 10:30 बजे करीब यातायात विभाग की टीम पहुंची क्षतिग्रस्त ट्राले को क्रेन की मदद से हटाने के प्रयास शुरू किए गए।

loksabha election banner

जवानों का इंतजार कर रही थी बस 

करीब 50 जवानों को लेकर शुक्रवार सुबह सात बजे आइटीबीपी की बस महाराजपुर से औरैया फायरिंग रेंज जाने के लिए निकली थी। गुजैनी स्थित आइटीबीपी कॉलोनी से कुछ जवानों को लेना था। जिसके लिए फ्लाईओवर पर 10 मिनट के लिए बस को रोका गया था। जवानों के मुताबिक बस कॉलोनी से आने वाले जवानों का इंतजार कर रही थी। तभी नौबस्ता से भौंती की ओर जा रहे हैं तेज रफ्तार ट्राले ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस में सवार जवान बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त बस को जवान आइटीबीपी गुजैनी यूनिट ले गए। जहां से सभी जवानों को यहीं रोका गया। 

हादसे के बाद लगा तीन किमी लंबा जाम 

सुबह दस बजे तक फ्लाईओवर और बाईपास रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। 10:30 बजे विपरीत लेन से यातायात विभाग की क्रेन पहुंची। क्रेन ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्राले को किनारे किया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्राले का चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले हैं। जवानों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों घायल नहीं थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.