Move to Jagran APP

कानपुर के 34 फीसद विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाएं लापता, एडी बेसिक ने तैयार कराई रिपोर्ट

एडी बेसिक केसी भारती ने बताया कि हर माह जो कानपुर मंडल की रिपोर्ट तैयार कराई जाती है वह हर माह मंडलायुक्त को भेजी जाती है। मंडलायुक्त कार्यालय से जो निर्देश मिलते हैं उसका क्रियान्वयन हर बीएसए को करना होता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:55 PM (IST)
कानपुर के 34 फीसद विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाएं लापता, एडी बेसिक ने तैयार कराई रिपोर्ट
विद्यालयों की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। जिस आपरेशन कायाकल्प के तहत शासन के अफसर चाहते हैं, कि परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदल जाए, जिले में उसकी हकीकत यह है कि 34 फीसद स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं ही लापता हैं। एडी बेसिक कानपुर मंडल ने जून की जो रिपोर्ट तैयार कराई, उससे यह हकीकत सामने आई है। दरअसल आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में 14 अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया जाना है। हालांकि, मंडल के किसी भी जिले की स्थिति अच्छी नहीं है। सोचिए, जब 34 फीसद स्कूलों में कोई काम ही नहीं हुआ तो मार्च 2022 तक यह लक्ष्य आखिर अफसर कैसे पूरा कर पाएंगे।

loksabha election banner

हर माह मंडलायुक्त को भेजी जाती है रिपोर्ट: एडी बेसिक केसी भारती ने बताया कि हर माह जो कानपुर मंडल की रिपोर्ट तैयार कराई जाती है, वह हर माह मंडलायुक्त को भेजी जाती है। मंडलायुक्त कार्यालय से जो निर्देश मिलते हैं, उसका क्रियान्वयन हर बीएसए को करना होता है। हालांकि हर जिले में स्थिति बद से बदतर ही है।

आंकड़े देते गवाही:

जिला     कुल स्कूलों की संख्या अब तक काम हुआ  कुल फीसद

इटावा            1443                 1267           87.80

औरैया           1451                  1102           75.95

कन्नौज          1459                  1096          75.12

कानपुर नगर     1788                  1182          66.11

फर्रुखाबाद      1576                   1340         85.03

कानपुर देहात   1920                    1460       76.04

स्कूल बंद होने के बावजूद नहीं हो पा रहा काम: उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है, कि स्कूल बंद होने के बावजूद काम नहीं हो पा रहा है। अगर कक्षाएं संचालित होंगी तो कहां से काम हो पाएगा। अफसरों के लिए तो काम कराने को लेकर अच्छा मौका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.