विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर चलाई जाएंगी पांच स्पेशल ट्रेनें, कानपुर में भी होगा ठहराव

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:58 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए पांच विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से चार ट्रेनें गोविंदपुरी और एक कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी।

त्याहारों पर चलाई जाएंगी पांच स्पेशल ट्रेनें।

त्याहारों पर चलाई जाएंगी पांच स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. त्योहारों के लिए रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनें चलाईं।

  2. चार ट्रेनें गोविंदपुरी, एक कानपुर सेंट्रल से गुजरेगी।

  3. अहमदाबाद, दिल्ली, खुर्दा रोड, शकूरबस्ती से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दुर्गापूजा, दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने कई विशेष गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया है। पांच ट्रेनों की घोषणा की गई हैं, इनमें से चार ट्रेनें गोविंदपुरी होकर निकलेंगी। वहीं एक ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 09401/ 09402 अहमदाबाद-मालदा टाउन 21 अक्टूबर से हर बुधवार को अहमदाबाद से चलाई जाएगी। ये ट्रेन 25 नवंबर तक अपने फेरे लेगी।

इसी तरह मालदा टाउन से ये ट्रेन हर शुक्रवार को 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक अपने फेरे लेगी। ये ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, कोटा, टुंडला, इटावा होते हुए गोविंदपुरी आएगी। यहां से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा होते हुए मालदा टाउन तक जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 04092/04091 दिल्ली जंक्शन-हावड़ा स्पेशल 17 अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी। वहीं हावड़ा से ये ट्रेन रविवार को निकलेगी।

दिल्ली से निकलने वाली ये ट्रेन टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज होते हुए हावड़ा जाएगी। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 08407/08408 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल 17 अक्टूबर को एक फेरा लेगी। आनंद विहार से ये ट्रेन सोमवार 19 अक्टूबर को निकलेगी। ये ट्रेन गाजियाबाद, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, डेहरी आन सोन, कोडरमा, मिदनापुर, भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड तक जाएगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना स्पेशल ट्रेन शकूरबती से पांच नवंबर से 14 नवंबर तक आठ फेरे लेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, गोविंदपुरी, मिर्जापुर, बक्सर होते हुए पटना जंक्शन जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 04410/04409 शकूरबस्ती-झंझारपुर की घोषणा की गई है।

ये ट्रेन शकूरबस्ती से पांच नवंबर से 14 नवंबर तक आठ फेरे लेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोरखपुर, नरकटियागंज, सीतामढ़ी हेते होते हुए झंझारपुर तक जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : रेलवे में ट्रेन मैनेजरों का नया ग्रेडिंग सिस्टम, रुकेगी मानवीय भूल; यात्रा होगी सुरक्षित व अरामदायक