Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर के कई क्षेत्राें में जनता को जाम से नहीं मिल रही निजात, वाहनसवारों की भी बढीं मुश्किलें

दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दीपावली को लेकर चहल-पहल भी शुरु हो गई है। इस बीच जगह-जगह लगने वाला जाम लोगों को परेशान कर रहा है। कई क्षेत्रों में तो सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Wed, 27 Oct 2021 05:34 PM (IST)
Hero Image
कानपुर में जाम की समस्या से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। दीपावली करीब है, लोग त्योहार की खरीददारी के लिए निकल तो रहे हैं लेकिन उनको घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। कही सीवर लाइन के लिए खोदाई तो कहीं अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। परेड से लेकर घंटाघर तक हर दिन जाम लग रहा है। यही स्थित मूलगंज, मेस्टन रोड व शिवाला जाने वाले रास्तों की भी है। लोगों को काफी वक्त जाम में फंस कर ही बर्बाद हो रहा है।

दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दीपावली को लेकर चहल-पहल भी शुरु हो गई है। इस बीच जगह-जगह लगने वाला जाम लोगों को परेशान कर रहा है। कई क्षेत्रों में तो सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शे भी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शों का संचालन करते हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही है। परेड से नई सड़क होकर मेस्टन रोड जाने वाली सड़क का सबसे बुरा हाल है। यहां एक ओर सीवर लाइन का काम होने की  वजह से सड़क बंद है। सड़क के एक ही तरफ वाहनों का आवागमन हो रहा है। दोनों तरफ के वाहर एक ही तरफ संचालित होने से दिन भर जाम लगा रहता है। जाम में फंस कर लोगों को घंटों जूझना पड़ता है।  क्षेत्र के मोहसिन सिद्दीकी, आरफीन, हिजाजी बताते हैं कि जाम की वजह से दुकानों पर ग्राहकों का आना बंद हो गया है।  जाम की स्थित यह होती है कि परेड से नई सड़क, पेचबाग, रजबी रोड, मेस्टनरोड, लाटूश रोड तक वाहनों का रेला लगा रहता है। उधर रहमानी मार्केट से लेकर रूपम चौराहा तक दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते है। रहमानी मार्केट के सामने तथा सड़क के दूसरी तरफ सुबह से रात तक वाहन खड़े रहते हैं। इन क्षेत्रों से ई रिक्शों की वजह से भी बुरा हाल रहता है। जगह-जगह आड़े तिरछे खडे़ ई रिक्शों की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल होता है। तलाक महल से होकर चमनगंज जाने वाले रास्ते पर दो पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। चार पहिया वाहन अगर आ गए तो काफी लंबा जाम लग जाता है।