Move to Jagran APP

तस्वीरों में देखें, राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुईं शहर की ये हस्तियां Kanpur News

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन में सम्मानित हुए लोग।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:55 PM (IST)
तस्वीरों में देखें, राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुईं शहर की ये हस्तियां Kanpur News
तस्वीरों में देखें, राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुईं शहर की ये हस्तियां Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन में शहर की कई महान हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने वाले भी बेहद गदगद हो गए।

loksabha election banner

स्व. गौरहरि सिंहानिया : अटल बिहारी वाजपेयी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

स्वर्गीय डॉ. गौरहरि सिंहानिया जेके प्रतिष्ठान के चेयरमैन रहे हैं। उनके भतीजे जेके ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक अभिषेक सिंहानिया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह अवार्ड प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस गौरवमयी पल को वह हमेशा याद रखेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और खेल के क्षेत्र में बड़ा योगदान करने के कारण यह सम्मान दिया गया।

डॉ. अरविंद दीक्षित : छत्रपति शाहूजी महाराज अवार्ड

सात सितंबर 1988 को वीएसएसडी डिग्री कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्य शुरू किया। एक फरवरी 2003 से 15 जून 2007 तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य रहे। 13 दिसंबर 2016 को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति बने। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।

नीलिमा कटियार : रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड

वर्ष 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2002 में भाजपा से जुड़ीं, प्रदेश महामंत्री बनीं। 2017 में विधायक बनीं। 2019 में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बनीं। नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के चलते सम्मानित किया गया।

मुख्तारुल अमीन : डॉ. गौरहरि सिंहानिया सम्मान

सुपर हाउस समूह के चेयरमैन हैं। उद्यमिता के क्षेत्र में वर्ष 1975 से जुड़ गए थे। वर्ष 1980 में अपना व्यवसाय शुरू किया। 20 वर्ष पहले शिक्षा क्षेत्र में भी आए। दो बार में काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) व फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीïट्यूट (एफडीडीआइ) के तीन वर्ष तक चेयरमैन रहे। उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

वीरेंद्रजीत सिंह : गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संघ चालक और श्री ब्रह्मïावर्त सनातन धर्म महामंडल के अध्यक्ष हैं। यह संस्था कई विद्यालयों व महाविद्यालय का संचालन करती है। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.