विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत गिराई गई अवैध प्लाटिंग, अक्टूबर 2017 के बाद कराए गए थे निर्माण

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 05:20 PM (IST)

अब तक छह से ज्यादा प्रवर्तन प्रभारी जोन एक में तैनात रह चुके है। यह योजना जोन एक में अाती ...और पढ़ें

कानपुर में प्लाटिंग की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।
कानपुर में प्लाटिंग की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। न्यू कानपुर सिटी योजना नए साल में लांच होने की तैयारी की जा रही है। अवैध प्लाटिंग तोड़ भी दी गई।तेजी से उपाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई की जा रही है।अब तक एक दर्जन बिल्डिरों की टाउनशिप गिरा दी गई है।वहीं 13 अक्टूबर 2017 से न्यू कानपुर सिटी योजना (मैनावती मार्ग से सिंहपुर अौर सिंहपुर से बिठूर तिराहा कल्याणपुर के बीच) में नक्शों के स्वीकृति पर केडीए ने रोक लगा दी है लेकिन मौजूदा स्थिति को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यहां पर नक्शा पास करने पर रोक लगी है।हालत यह है कि केडीए 26 साल में न्यू कानपुर सिटी योजना नहीं ला पाया लेकिन वहां पर तमाम टाउनशिप खड़ी हो गई या खड़ी करने की तैयारी की जा रही है।

उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कई टाउनशिप गिरा दी है अौर योजना को जल्द धरातल पर लाने के अादेश दिए है। इसके तहत केडीए बोर्ड ने न्यू कानपुर सिटी योजना के गुनाहगारों पर कार्रवाई करने के अादेश दिए है। इसमें उपाध्यक्ष ने जमीन अधिग्रहण में लापरवाही बरतने में अाठ अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। वहीं प्रवर्तन में चार साल में तैनात रहे एक भी अफसर पर कार्रवाई नहीं की गई है।

अब तक छह से ज्यादा प्रवर्तन प्रभारी जोन एक में तैनात रह चुके है। यह योजना जोन एक में अाती है। इस मामले में उपाध्यक्ष ने जांच शुरू करा दी है।माना जा रहा है कि जल्द योजना से जुड़े प्रवर्तन दस्ते के प्रभारियों पर गाज गिरना तय है। इसको लेकर केडीए मे खलबली मची हुई है।कई प्रवर्तन प्रभारियों का स्थानांतरण हो चुका है या सेवानित्त हो चुके हैं।

योजना को सेक्टर वाइज लाने की तैयारी की जा रही है। इसके के लिए पहले चरण में पचास हेक्टेयर में योजना लांच करने की व्यवस्था की जा ही है। इसको लेकर अपनी जमीन भी कब्जेदारों से खाली कराईई जा रही है।