विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टार्टअप्स को मिलेगा 18 लाख का इनाम और फंडिंग, आईआईटी कानपुर आयोजित करेगा अपस्टार्ट-2026

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:44 PM (IST)

आइआइटी कानपुर का अपस्टार्ट-26 कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप को निवेश, इनक्यूबेशन और उद्योग जगत से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर की बिजनेस मॉडल पिचिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।

IIT Kanpur |

IIT Kanpur |

HighLights

  1. आईआईटी कानपुर का अपस्टार्ट-26 स्टार्टअप को निवेश और इनक्यूबेशन देगा।

  2. राष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस मॉडल पिचिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  3. 18 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि और फंडिंग का अवसर मिलेगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शुरुआती चरण के स्टार्टअप को निवेश, इनक्यूबेशन और उद्योग जगत से जोड़ने के लिए आईआईटी का प्रतिष्ठित मंच अपस्टार्ट - 26 तैयार है। संस्थान के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की बिजनेस माडल पिचिंग प्रतियोगिताएं दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद और मुंबई में कराई जाएंगी।

स्टार्टअप संस्थापकों को सिर्फ अपने बारे में बताने का अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि विशेषज्ञों की सीधी सलाह और मेंटरशिप से अपने बिजनेस माडल को मजबूत करने का मौका भी मिलेगा।

आईआईटी के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. दीपू फिलिप के अनुसार प्रतियोगिता का पहला चरण 10 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं, जबकि स्क्रीनिंग एक से तीन अक्टूबर तक होगी।

बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 अक्टूबर को प्रतियोगिता कराई जाएगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। स्क्रीनिंग 16 से 18 अक्टूबर के दौरान होगी। मुंबई में पांच दिसंबर को आयोजन, 26 नवंबर तक आवेदन और 28 से 30 नवंबर तक स्क्रीनिंग होगी।

अपस्टार्ट-2026 में 18 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि रखी गई है। चयनित स्टार्टअप को मौके पर फंडिंग के साथ संस्थागत इनक्यूबेशन, उद्योग जगत से नेटवर्किंग और मीडिया एक्सपोजर का अवसर मिलेगा।

फिनटेक, हेल्थटेक, डीपटेक, वेब और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के शुरुआती चरण के स्टार्टअप इसमें भाग ले सकते हैं। क्षेत्रीय चरणों से चुने गए प्रतिभागियों को कई सप्ताह की विशेषज्ञ मेंटरशिप दी जाएगी। इसके बाद 23 जनवरी 2027 को आईआईटी परिसर में अपस्टार्ट का फिनाले होगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में भारी बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, परिवार के 8 लोग मलबे में दबे; चार की हालत गंभीर