Move to Jagran APP

पेट साफ न होने पर सुबह गर्म पानी पीएं, दोपहर में पौष्टिक तो रात में खाएं हल्का भोजन Kanpur News

वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके मिश्रा ने दैनिक जागरण के हैलो डाक्टर में पाठकों को दी सलाह।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 10:50 PM (IST)
पेट साफ न होने पर सुबह गर्म पानी पीएं, दोपहर में पौष्टिक तो रात में खाएं हल्का भोजन Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। पाचन तंत्र ठीक रखना है तो खानपान और दिनचर्या में सुधार करें। पेट साफ नहीं होने पर सुबह गर्म पानी का सेवन करें। खाना चबा कर खाएं और पानी घंूट-घूंट कर पीएं। सुबह नाश्ता अच्छी तरह करें। दोपहर का भोजन पौष्टिक और रात में हल्का खाना खाएं। ये बातें दैनिक जागरण के हैलो डॉक्टर में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके मिश्रा ने कहीं। पेश हैं उसके अंश।

loksabha election banner

पूछे गए सवाल व उनके जवाब

प्रश्न- पेट बढ़ रहा है, क्या करें। -साकेत तिवारी, बर्रा-7।

उत्तर - मधुमेह और थायराइड नहीं है तो पेट बढऩे का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड कराएं।

प्रश्न- बेटे की तिल्ली बढ़ी हुई है। -गुल्लन सेठ, मर्दनपुर।

उत्तर- तिल्ली बढऩे से नसों में सूजन आ जाती है। बार-बार खून कम हो रहा है तो दूरबीन से जांच कराएं।

प्रश्न- पत्नी दो-दो दिन में शौच जाती है। -अशोक दीक्षित, यशोदा नगर।

उत्तर- ऐसा आंतों की गति कम होने या रुकावट से होता है। चार-पांच गिलास गर्म पानी पिलाएं। इसबगोल की भूसी सुबह और रात में सोते समय दो चम्मच गुनगुने पानी से दें।

प्रश्न-तीन माह पहले फेफड़े और पेट में पानी भर गया था। -पवन शाह, आर्य नगर।

उत्तर- पानी भरने के कई कारण हैं। अगर लिवर में दिक्कत नहीं है तो घबराएं न।

प्रश्न- भोजन के बाद पेट का निचला हिस्सा फूल जाता है। -मुन्ना, चकरपुर।

उत्तर- सुबह-शाम रोज 30 मिनट जरूर टहलें। मिर्च-मसाला व चिकनाई युक्त भोजन न करें।

प्रश्न- पेट नहीं साफ होता है। -दानिश, रावतपुर।

उत्तर- दिनचर्या बदलें। अगर बैठकर देर तक काम करते हैं तो व्यायाम करें।

प्रश्न- मां को थायराइड है, पेट भी साफ नहीं होता। -आशीष तिवारी, रामादेवी।

उत्तर- थायराइड नियंत्रित करें। कई बार थायराइड की दवा की मात्रा अधिक होने से कब्ज की समस्या होती है।

प्रश्न- अल्कोहल के सेवन से गुदा द्वार में जलन होती है। -मिथलेश यादव, ग्वालटोली।

उत्तर- अल्कोहल तत्काल छोड़ दें। हरी सब्जी व फल खाएं।

प्रश्न- भूख नहीं लगती, पेट भरा लगता है। -आफताब, विजय नगर।

उत्तर- गैस्ट्रिक है। खानपान और दिनचर्या सुधार करें। टहलें जरूर। आराम न मिले पर पेट रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

प्रश्न- पैंनक्रियाइटिस हुई थी, अब पैंनक्रियाज में सूजन है।-दीपक तिवारी, लालबंगला।

उत्तर- अल्कोहल को हाथ न लगाएं। तेल-मसाला वाली चीजों से बचें।

प्रश्न-एसिडिटी से सिर में दर्द और जी मिचलाता है।-कंचन, बर्रा सात।

उत्तर- लंबे समय तक खाली पेट रहने से एसिड बनने लगता है।

प्रश्न- वजह 80 किलो है और घुटने में दर्द रहता है। -शीतल गुप्ता, बर्रा।

उत्तर- आलू-चावल, चिकनाई और मिठाई का सेवन बंद करें।

प्रश्न- सीने में हल्का दर्द होता है। -राजीव दुबे, कल्याणपुर।

उत्तर- खाने की नली में एसिड की वजह से छाले होने से दर्द होता है। पेट रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.