विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICSE ISC Kanpur Topper List 2025: 10वीं में स्पर्श और 12वीं में अनाया ने कानपुर में किया टॉप, जिला टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Published: Wed, 30 Apr 2025 03:03 PM (IST)

ICSE ISC Kanpur Topper List 2025 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का ...और पढ़ें

10वीं में स्पर्श और 12वीं में अनाया ने कानपुर में किया टॉप
10वीं में स्पर्श और 12वीं में अनाया ने कानपुर में किया टॉप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बुधवार को आईसीएसई (10th) और आईएससी (12th) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश से 81772 बच्चों ने आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में सफलता पाते ही छात्र-छात्राओं में खुशी से झूम उठे। आईसीएसई और आईएससी में इस लड़कियों ने बाजी मारी है।

उत्तर प्रदेश में कुल 81772 छात्रों में 49348 ने आईसीएसई और 32424 ने आईएससी की परीक्षा दी, जिनमें से आईसीएसई में 48559 और आईएससी में 32041 छात्र पास हुए। यूपी में आईसीएसई का पासिंग परसेंटेज 98.40 प्रतिशत और आईएससी का 98.82 प्रतिशत रहा। वहीं कानपुर जिले की के टॉपर्स की बात करें तों आईसीएसई 10 वीं में शिलिंग हाउस स्कूल के स्पर्श सक्सेना ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं आईएससी 12 वीं में जयपुरिया स्कूल की आन्या ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

ICSE 10th Kanpur Topper List: 

छात्र स्कूल प्रतिशत
स्पर्श सक्सेना शिलिंग हाउस 99.80
आरोही वर्मा शिलिंग हाउस 99.60
युवराज सिंह चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर 99.40
कुंज गुप्ता शिलिंग हाउस 99.20
श्रीवत्स बाजपेई VSEC किदवई नगर 99
निश्चल गुप्ता शिलिंग हाउस 99

12वीं ISC टॉपर्स लिस्ट (ISC 12th Kanpur Topper List: 

छात्र स्कूल प्रतिशत
अनाया द्विवेदी जयपुरिया स्कूल 99.25
मिताली कटियार VSEC अवधपुरी 99
वर्तिका गोयल VSEC किदवई नगर 99
अनुजा राठी शिलिंग हाउस 98.50
हर्षिका जैन शिलिंग हाउस 98.50
मोहम्मद शाहजेब शिलिंग हाउस 98.50
श्रुति शुक्ला शिलिंग हाउस 98.50
यशवर्धन सिंह शिलिंग हाउस 98.50
तन्मयी रोहरा चिंटल्स स्कूल 98.50
ज्योतिका सचान चिंटल्स स्कूल 98.25
धैर्य गर्ग शिलिंग हाउस 98

इसे भी पढ़ें: ICSE ISC Result 2025: उत्तर प्रदेश के टॉपर्स की लिस्ट, किस जिले में किसने मारी बाजी, यहां जानिए अपने शहर का टॉपर