Move to Jagran APP

चंबल नदी में शिकारियों ने ली घडिय़ाल की जान, मुंह में फंसा हुआ था जाल

नदी के किनारे मिला शव संकटग्रस्त जीव होने के कारण चंबल में किया जा रहा है संरक्षण।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 11:38 AM (IST)
चंबल नदी में शिकारियों ने ली घडिय़ाल की जान, मुंह में फंसा हुआ था जाल
चंबल नदी में शिकारियों ने ली घडिय़ाल की जान, मुंह में फंसा हुआ था जाल
इटावा, जेएनएन। चंबल सेंक्चुअरी के अंतर्गत थाना भरेह के महुआसूड़ा में नदी के किनारे घडिय़ाल का शव पड़ा मिला। उसके मुंह में जाल फंसा हुआ था। इसकी मौत कैसे हुई, इसकी सही जानकारी तो नहीं मिल सकी पर मुंह में जाल फंसा होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिकारियों ने उसकी जान ली है। घडिय़ाल की लंबाई करीब दो मीटर है।

वन विभाग के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घडिय़ाल को संकटग्रस्त प्रजाति का जीव माना जाता है इसलिए इसका चंबल नदी में संरक्षण किया जा रहा है। इससे पहले भी चंबल नदी में भूख और बीमारी से कई घडिय़ालों की मौत हो चुकी है। शिकारियों द्वारा मछली पकड़े जाने के समय घडिय़ाल जाल में फंस जाते हैं। उनके जाल में फंसने पर शिकारी उनका बड़ा थूथन काट देते हैं।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.