विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Weather: यूपी में लू का यलो अलर्ट घोषित, कानपुर में भीषण गर्मी का सितम, अधिकतम तापमान 40.0°C

Published: Sun, 19 Apr 2026 04:07 PM (IST)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू और यलो अलर्ट जारी किया है, जो सोमवार तक प्रभावी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में लू और यलो अलर्ट घोषित, सोमवार तक प्रभावी।

  2. कानपुर में लगातार 40 डिग्री तापमान, उमस से लोग परेशान।

  3. चिड़ियाघर में वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के विशेष उपाय।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू और यूलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक के लिए यह अलर्ट जारी किया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। बढ़ी नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली व पश्चिमी यूपी तक सीमित रहने के कारण शहर के लाेगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में आठ अप्रैल से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान में शनिवार को वृद्धि तो नहीं हुई लेकिन यह शुक्रवार के बारबर रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ेगा। वहीं सोमवार तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
18 अप्रैल 40.0 20.8
17 अप्रैल 40.0 19.4
16 अप्रैल 39.0 18.8
15 अप्रैल 38.2 20.2
14 अप्रैल 37.2 16.8
13 अप्रैल 36.0 19.0
12 अप्रैल 35.6 18.2

 

चिड़ियाघर में वन्यजीवों के बचाव के लिए वर्षा

गर्मी बढ़ने पर चिड़ियाघर में वर्षा जैसा दृश्य दिखाई देगा। यहां वन्यजीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़ों में पानी की फुहार की जाएगी। इसकी तैयारी होने लगी है। वन्यजीवों के बाड़ों में फागर लगाए जा रहे हैं। इनसे निकलने वाली फुहार तापमान को कम करती है। वन्यजीवों को गर्मी का अहसास नहीं होने देती है। इसके साथ ही खस की चटाइयां व कूलर लगाने की तैयारी भी की जा रही है।

गर्मी बढ़ने के सात तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। चिड़ियाघर में वन्यजीव भी धूप से बचने के लिए बाड़ों में दुबके हुए हैं। चिड़ियाघर में 1250 से अधिक वन्यजीव है। गर्मी से उनको बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इनके भोजन में बदलाव किया गया है। वन्यजीवों को रसदार फल दिए जा रहे है। मांसाहारी वन्यवीजों के भोजन में मांस की मात्रा कम कर दी गई है। गर्मी में उनके बाड़ों का तापमान कम रखने के लिए फागर लगाए जा रहे हैं। इससे पानी की फुहार निकलती रहती है। यह वातावरण को ठंडा रखती है।

जानवरों को भी गर्मी का एहसास नहीं होने देती हैं। जानवरों के बाड़ों में कूलर व एक्जास्ट फैन भी लगाए जा रहे हैं। चिड़ियाघर परिसर को ठंडा रखने के लिए जगह-जगह रेन गन लगाई जा रही है। । इससे पानी की बौछार होती रहती है।क्षेत्रीय वन अधिकारी नवेद इकराम बताते हैं कि बाघों के बाड़ों में फागर का प्रयोग पिछले वर्ष शुरू किया गया था। इससे बाड़ों को ठंडा रखने में काफी सहायता मिली थी। इस वर्ष भी इनको लगाया जा रहा है।