विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर भगवान को क्या मंजूर... पहले दो सगे बेटों की हुई मौत, अब जन्मदिन से ठीक 1 दिन पहले गोद लिए बेटे ने दी जान

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:30 PM (IST)

कानपुर में मोबाइल छिनने से अवसादग्रस्त एक किशोर ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में मोबाइल छिनने से आहत किशोर ने की आत्महत्या

  2. जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फंदे पर लटका मिला शव

  3. दंपति ने दो बेटों की मौत के बाद उसे गोद लिया था

जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी के कानपुर से एक बदनसीब परिवार की रोंगटे खड़े कर देने वाली दुखद घटना सामने आई है। परिवार ने पहले अपने दो बेटों को खो दिया। फिर गोद लिए तीसरे बेटे ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अगले ही दिन उसका जन्मदिन था। घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं।

बर्रा में मोबाइल लुटने से आहत किशोर ने शुक्रवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वतंत्रता दिवस को उसका जन्मदिन होता है। मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। बेटे की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपने दो बेटों की बीमारी से मौत के बाद दंपती ने उसे 14 साल पहले गोद लिया था।

बर्रा के दामोदर नगर में रहने वाले हरिशचंद्र शर्मा आर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी उमा और 17 वर्षीय बेटा अमित था। अमित ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी इसके बाद वह आइटीआइ में प्रवेश लेना चाहता था। स्वजन ने बताया कि गुरुवार को अमित गोविंद नगर में कपड़े खरीदने गया था। जहां से लौटने के दौरान नंदलाल चौराहे पर बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया हालांकि उसने पुलिस को सूचना नहीं दी।

घटना के बाद उसने घर लाैटकर स्वजन को इसकी जानकारी दी तो पिता ने अगले माह पेंशन आने पर उसे मोबाइल दिलाने का आश्वसन दिया। मोबाइल लुटने के बाद से अमित अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार शाम कपड़ों को दर्जी के पास डालने के बाद अमित घर लौटा तो मां उमा खाना बना रही थी जबकि पिता आगे कमरे में बैठे थे। इस पर उसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मां उमा जब अमित को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटकता देखकर वह चीख पड़ी। स्वजन ने उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल फोन लुटने की वजह से अवसाद में चल रही किशोर ने आत्महत्या की है।