विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में खाना खाते समय चाचा की ले ली जान, भतीजे ने डंडे से पीटकर मार डाला, 7 दिन बाद गिरफ्तार

Published: Sun, 23 Aug 2026 04:21 PM (IST)

हमीरपुर में खाना खाने के दौरान हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

आरोपित छोटू उर्फ योगेंद्र सिंह परिहार। जागरण

आरोपित छोटू उर्फ योगेंद्र सिंह परिहार। जागरण

HighLights

  1. आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा व अन्य सामान किया बरामद

  2. मृतक की बेटी ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा, 16 अगस्त को हुई थी घटना

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। खाना खाने में हुए विवाद में गाली देने पर घर पहुंचे चाचा की भतीजे ने डंडे से सिर पर हमला करके हत्या कर दी और घटना को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सीढ़ियों में फेंक दिया। ताकि सीढ़ियों से गिरकर चाचा की मौत होने की पुष्टि हो सके। रविवार को पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त किए गए डंडे व मृतक चाचा की खून लगी शर्ट व चप्पलों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीती 16 अगस्त को आरोपित छोटू उर्फ योगेंद्र सिंह परिहार अपने चाचा योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भूरे सिंह चंदेल के साथ शिवानी ढाबा पर खाना खाने गया था। जहां दोनों के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हुआ। घर वापस आते समय भी विवाद जारी रहा। इसी दौरान आरोपित ने घर के बरामदे में रखे डंडे से अपने चाचा के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

घटना को दुर्घटना का रूप देने एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपित द्वारा शव को खींचकर सीढ़ियों पर रख दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक की खून लगी शर्ट एवं चप्पल को नलकूप के पास झाड़ियों में छिपा दिया। रविवार को सुमेरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना सुमेरपुर के ग्राम इंगोहटा निवासी आरोपित छोटू सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह परिहार पुत्र ज्ञान सिंह को उसके गांव स्थित उसके खेत में नलकूप के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक की खून लगी शर्ट एवं चप्पल बरामद की गईं हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष सुमेरपुर पवन कुमार पटेल, उपनिरीक्षक मनीष पटेल, कांस्टेबल सुमित कुमार यादव, शुभम शामिल रहे।