सीने में फंसी थी गोली और बाइक चलाकर पुलिस के पास पहुंचा घायल एजेंट
बर्रा में हाईवे पर मौरंग कारोबार के कमीशन एजेंट को गोली मारी, पूर्व मालिक पर लगाया आरोप। डॉक्टरों के परीक्षण में गोली सीने के पास फंसी होने की जानकारी हुई।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:14 AM (IST)
कानपुर (जागरण संवाददाता)। बर्रा में हाइवे पर मौरंग कारोबार के कमीशन एजेंट को बाइक सवारों ने गोली मार दी। सीने पर गोली लगने से घायल एजेंट को गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एजेंट ने पूर्व मालिक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
बर्रा-8 निवासी आशीष शर्मा के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6 बजे वह बाइक से पनकी की ओर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि हाइवे पर पीछे से बाइक पर आए पूर्व मालिक बारा देवी निवासी चंदन सिंह ने व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के चलते तमंचे से उसे गोली मार दी और भाग निकले। पीठ में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। किसी तरह वह बाइक लेकर मोबाइल हाइवे की गाड़ी तक पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस तत्काल उन्हें पास के नर्सिंगहोम ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के परीक्षण में गोली सीने के पास फंसी होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए। इंस्पेक्टर बर्रा रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष पहले चंदन की आढ़त में मुनीम था। बाद में कमीशन पर खुद का काम शुरू कर दिया। व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में घटना का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें