यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanpur News: नर्सरी की जमीन पर गेस्ट हाउस और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बनेगा स्टेडियम, इन योजनाओं को मिली मंजूरी
कानपुर कैंट बोर्ड की बैठक में नर्सरी की जमीन पर गेस्ट हाउस और ट्रेचिंग ग्राउंड पर स्टेडियम बनाने का फैसला ...और पढ़ें

HighLights
- कैंट बोर्ड में गेस्ट हाउस, स्टेडियम निर्माण |
- विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ स्वीकृत |
- सांसद, विधायक निधि से विकास कार्यों को मंजूरी |
जागरण संवाददाता, कानपुर। कैंट बोर्ड में नर्सरी की जमीन पर गेस्ट हाउस और ट्रेचिंग ग्राउंड में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसका फैसला शुक्रवार को कैंट बोर्ड की बैठक में किया गया। इसके अलावा क्षेत्र विकास के लिए एक करोड़ 23 लाख के प्रस्तावों को अनुमति दी गई है।
कैंटोनमेंट नर्सरी की जमीन गेस्ट हाउस का निर्माण कराने का प्रस्ताव शुक्रवार की बैठक में लाया गया जिसे सभी सदस्यों ने अपनी अनुमति दे दी। इसी तरह का दूसरा प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया या जिसके तहत कैंट के ट्रेंचिग ग्राउंड पर स्पोटर्स फैसिलिटी व स्टेडियम कम्युनिटी सेंटर बनाया जाना है।
इसके लिए भू प्रयोग बदलना होगा। बैठक में तय हुआ कि भू परिवर्तन का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। बैठक में मौजूद सांसद रमेश अवस्थी ने विभिन्न विकास कार्यों को सांसद निधि से पूरा कराने के लिए अपनी अनापत्ति दी है।
सपा विधायक मो. हसन रूमी ने पांच स्थानों पर विकास कार्य को अपनी अनापत्ति दी है। बैठक में कुल 1,23,27,000 के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई जिसमें सीवर लाइन 14.30 लाख, स्वच्छ भारत अभियान के तहत नालियों के निर्माण पर 66,86,000, स्टाफ क्वार्टर मरम्मत और वाटर प्रूफिंग पर 19,81,000 रुपये की लागत आएगी।
वहीं, पानी की पाइप लाइन पर 18,10,000 और सीसी सड़क की मरम्मत पर 3,20,000 रुपये के प्रस्तावों को अनुमति दी गई है। बैठक में बिग्रेडियर शब्बरूल हसन, नामित सदस्य लखनलाल ओमर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
