Move to Jagran APP

कानपुर में अगस्त तक शिफ्ट होगी गोविंद नगर सब्जी मंडी, कोर्ट ने दिए थे आदेश

निराला नगर में नगर निगम मंडी को स्थापित नहीं कर पाया लेकिन पिछले वर्ष से यहां कपड़े चश्मा और बस्ती हटाना नगर निगम को चुनौती होगी क्योंकि पिछले बस्ती खाली कराने पहुंची निगम की टीम से झगड़ा हुआ है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 04:55 PM (IST)
कानपुर में अगस्त तक शिफ्ट होगी गोविंद नगर सब्जी मंडी, कोर्ट ने दिए थे आदेश
गोविंदनगर की सब्जी मंडी की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर सब्जी मंडी हटाने के लिए हाई कोर्ट ने आदेश दिये हैं। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने मंडी शिफ्ट करने के लिए निराला नगर में शिफ्ट करने की तैयारी है। गोविंदनगर 13 ब्लॉक में लगने वाली सब्जी मंडी कई वर्षों से लग रही है। क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे क्षेत्र के लोग बहुत परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी में इतनी अराजकता रहती है कि घरों के बाहर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं। घरों से निकलना मुश्किल है। मंडी बंद होने के बाद बदबू और जानवर घूमते रहते हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से कई बार मंडी हटाने की अपील की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर लोगों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नगर निगम को मंडी शिफ्ट करने के आदेश दिये हैं। इस पर निराला नगर में बनी चबूतरों में मंडी को शिफ्ट करने के लिए चबूतरों के मरम्मत का काम पूरा हो गया। जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि चबूतरों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अगस्त तक मंडी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

अवैध मंडी हटाना होगी चुनौती: निराला नगर में नगर निगम मंडी को स्थापित नहीं कर पाया, लेकिन पिछले वर्ष से यहां कपड़े, चश्मा और बस्ती हटाना नगर निगम को चुनौती होगी, क्योंकि पिछले बस्ती खाली कराने पहुंची निगम की टीम से झगड़ा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.