उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में गवर्निंग काउंसिल फाइनल, कमेटियां होल्ड
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा कानपुर में संपन्न हुई, जिसमें यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों को अंतिम ...और पढ़ें
-1790759026813_m.webp)
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ यूपीसीए निदेशक निधिपत सिंहानिया, निदेशक प्रदीप गुप्ता, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता। जागरण
HighLights
यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य अंतिम रूप से चुने गए
वाराणसी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग मैच की योजना
ग्रीन पार्क स्टेडियम का नए सिरे से होगा नवीनीकरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बुधवार को होटल लैंडमार्क में सम्पन्न हुई। इसमें यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के नाम फाइनल हुए। संजय कपूर और संजीव सिंह फिर से गवर्निंग काउंसिल में चुने है। वार्षिक आमसभा में घोषित होने वाली सभी कमेटियों को होल्ड कर दिया गया है।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि वाराणसी स्टेडियम की शुरुआत महिला प्रीमियर लीग के मैच से करने की योजना है। ग्रीन पार्क स्टेडियम उत्तर प्रदेश की विरासत है जिसे नए रूप में तैयार किया जाएगा। लीग का पांचवां सीजन लखनऊ से साथ वाराणसी के नए स्टेडियम में करने की रूपरेखा फाइनल हुई।
