Move to Jagran APP

उपचुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को बताया किसान विरोधी, कहा कांग्रेस ने की विकास की राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं कर गिनाए विकास कार्य। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जितिन प्रसाद ने सभी को उपचुनाव में जुटने के निर्देश दिए। केवरिया पहुंचकर उन्होंने घाटमपुर उपचुनाव की स्थिति जानी।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:34 PM (IST)
उपचुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को बताया किसान विरोधी, कहा कांग्रेस ने की विकास की राजनीति
चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।

कानपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव जितिन प्रसाद ने बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर के समर्थन में पतारा, केवडिय़ा, हथेई व रेउना गांव में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। जनसभा स्‍थल पर पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद जाजमऊ पहुंचे थे यहां से आगे बढ़े तो उनका नौबस्ता, नौबस्ता बंबा और पतारा में राष्ट्रीय महासचिव जुबैर अहमद, चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया। 

loksabha election banner

कांग्रेस नहीं फैलाती नफरत 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस जाति व धर्मवाद की राजनीति नही करती। रेउना कस्बे में आयोजित जनसभा में मौजूद लोगों के बीच जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नफरत फैलाने की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस ने सदैव धर्मवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की राजनीति की है। 

जितिन प्रसाद ने गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां 

 घाटमपुर के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पावर प्लांट भी कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुआ था। अब जल्द ही यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे घाटमपुर के साथ ही कई प्रदेश रोशन होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। कृषि  बिल से किसान परेशान है। लेकिन उसे किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। उन्होंने दावा किया कि अगर घाटमपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी जीतता है, तो वह किसान समस्याओं के खिलाफ जूझने से पीछे नही रहेगा। चाहे वह अन्ना मवेशियों की समस्या हो या फिर खाद और पानी की। चुनाव में अन्य प्रत्याशियों को बाहरी और सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी को स्थानीय होने की बात भी कही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.