कानपुर में गैंग्सटर अजय ठाकुर गिरफ्तार
कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार रात जूही ...और पढ़ें

HighLights
गैंगस्टर अजय ठाकुर को कानपुर में गिरफ्तार किया गया।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने पकड़ा।
जूही कलां में हवाई फायरिंग के बाद भीड़ ने पीटा था।
जागरण संवाददाता, कानपुर। गैंग्सटर अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पाल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे साथ ले गई। बता दें कि जूही कलां डब्ल्यू ब्लाक में रविवार रात मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी किए जाने के बाद भीड़ ने उसे बुरी तरह से पीटा था। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे भर्ती कराया था।
29 वर्षीय अजय ठाकुर पर उसकी उम्र से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, कोतवाली, रावतपुर समेत थानों में दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, गुंडा, गैंग्सटर समेत करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं। बर्रा थाना पुलिस उसके खिलाफ तीन बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। बर्रा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है।
रविवार रात को जूही कलां डब्ल्यू ब्लाक में मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की बात सामने आई थी। गैंग्सटर अजय ठाकुर साथियों संग एक युवक का पीछा करते हुए वहां पहुंचा था। ई-आटो मालकिन ने तहरीर देकर काली स्कार्पियो सवार पर एक युवक को पीटने, विरोध पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने और भागने के दौरान उनके ई-आटो में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
हनुमंत विहार थाना पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, घायल गैंग्सटर समेत तीनों लोग एलएलआर अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, जब पुलिस उसे घायल हालत में उस्मानपुर चौकी ले गई थी तो वहां से अजय ठाकुर का चेहरा छिपाते हुए उसके साथी निजी अस्पताल ले गए थे ताकि उसकी पिटाई होने का किसी को पता न चल सके।
