सपा सरकार में पूर्व सिंचाई मंत्री रहे अचल सिंह का हार्ट अटैक से निधन
1985 व 1989 में बिंदकी विधान सभा से निर्वाचित हुए विधायक1990 में मुलायम सिंह यादव के साथ गए और प्रदेश सरकार में बने मंत्री 1999 में भाजपा में शामिल हुए और पीसीएफ के चेयरमैन बने सहकारिता की राजनीति का उनको दिग्गज माना जाता था
फतेहपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अचल सिंह का फतेहपुर सिविल लाइंस स्थित आवास में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अचल सिंह 1985 में जनता दल से बिंदकी विधान सभा से विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद फिर 1989 में पुन: विधायक चुने गए। इसी दौरान मुलायम सिंह यादव के जनता दल से अलग होकर समाजवादी पार्टी बनाने के बाद उनके साथ चले गए और प्रदेश सरकार ने सिंचाई राज्य मंत्री बने। वे 1993-94 में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। 1999-2000 में भाजपा का दामन थाम पीसीएफ के चेयरमैन बन गए। उसके बाद सपा में वापसी कर उन्होंने 2004-05 में लोकसभा का चुनाव लड़ा। सहकारिता की राजनीति का उनको दिग्गज माना जाता था। उनकी चार संतानें हैं। उनके निधन से पत्नी अंजली सिंह, पुत्र अतुल सिंह व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। मूलरूप से बिंदकी तहसील के चक्की गांव के रहने वाले थे।