कर्रही की सड़क पर भरे गए गड्ढे, वाहन सवारों के लिए रास्ता हुआ सुगम
बर्रा बाईपास से कर्रही के लिए उतरते ही पुराने बर्रा थाने के मोड़ पर गड्ढे थे। उन्होंने बताया बाइक का पहिया जैसे ही गड्ढे में जाते ही शरीर एकदम झनझना जाता था। शनिदेव मंदिर के पास भी बड़ा गड्ढा है।
कानपुर, जेएनएन। बर्रा बाईपास से कर्रही जाने तक 500 मीटर सड़क में 47 गड्ढे थे। दैनिक जागरण के 29 दिसंबर के अंक में खबर छपने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आये और कर्रही की सड़क को गड्ढामुक्त किया गया।
क्षेत्रीय गोविंद शुक्ला ने बताया कि बर्रा बाईपास से कर्रही के लिए उतरते ही पुराने बर्रा थाने के मोड़ पर गड्ढे थे। उन्होंने बताया कि बाइक का पहिया जैसे ही गड्ढे में जाते ही शरीर एकदम झनझना जाता था। इस तरह शनिदेव मंदिर के पास भी बड़ा गड्ढा है। इसमें बाइक सवार अक्सर फंसकर गिर जाते हैं। नगर निगम की इस सड़क का सालभर पहले 48 लाख रुपये से नवीनीकरण हुआ था। मामला दैनिक जागरण ने वाहन सवारों की समस्या को लेकर प्रमुखता से बात उठाई थी। इसके बाद अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया।
स्ट्रीट लाइट भी है परेशानी
क्षेत्रीय रामकुमार तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी कम होने की वजह से सड़क किनारे गड्ढे में लोग फंसकर कर गिर जाते थे। लाइट के संबंध में अधिकारियों से शिकायत की थी।
छह माह बाद मिली गढ्डों से निजात
छह माह से गढ्डों का दंश झेल रहे कर्रही के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। यहां पर बर्रा विश्व बैंक, कर्रही, बर्रा आठ, जूही कला, खाड़ेपुर सहित कई इलाकों के लोग कर्रही सब्जी मंडी में खरीदने आते हैं।