विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के फेरे घटे

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:53 PM (IST)

रेलवे ने आगामी सर्दी में कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त की है।

दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त।

दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त।

HighLights

  1. दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित।

  2. कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त, कानपुर शताब्दी के फेरों में कटौती।

  3. ग्वालियर-बरौनी, झांसी-लखनऊ सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। आगामी सर्दी के मौसम में परिचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोहरे को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर से फरवरी, 2027 तक कोलकाता एक्सप्रेस को निरस्त और कई ट्रेनों के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है।

सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन नंबर 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी, 2027 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। इससे इन दिनों में दिल्ली रूट के यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।

इन ट्रेनों के भी घटे फेरे

  • 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी : सप्ताह में दो दिन निरस्त।
  • 11109/11110 झांसी-लखनऊ : शनिवार और रविवार को निरस्त।
  • 12180/12179 आगरा फोर्ट-लखनऊ : शनिवार और रविवार को निरस्त।
  • 11905/11906 आगरा कैंट-होशियारपुर : सप्ताह में तीन दिन निरस्त।

कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त व हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक आंशिक निरस्त

ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता चार दिसंबर से 26 फरवरी, 2027 तक और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी छह दिसंबर से 28 फरवरी, 2027 तक निरस्त रहेगी। ये ट्रेन गोविंदपुरी होकर गुजरती है।

ट्रेन नंबर 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक ट्रेन चार दिसंबर से 26 फरवरी, 2027 तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12178 मथुरा-हावड़ा साप्ताहिक ट्रेन सात दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच निरस्त रहेगी। इस बीच ट्रेन का संचालन आगरा कैंट से होगा। 

यह भी पढ़ें- मऊ से मुंबई के बीच हफ्ते में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, मुहम्मदाबाद गोहना में होगा ठहराव