Move to Jagran APP

विमान सेवा पर कोहरे पर असर, देरी से आई फ्लाइट

हवाई और रेल यातायात पर कोहरे का असर पड़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 02:06 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:06 AM (IST)
विमान सेवा पर कोहरे पर असर, देरी से आई फ्लाइट
विमान सेवा पर कोहरे पर असर, देरी से आई फ्लाइट

जागरण संवाददाता, कानपुर : हवाई और रेल यातायात पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। शनिवार को दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई से आने वाली फ्लाइट देरी से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचीं। वहीं शताब्दी-श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनें भी देरी से सेंट्रल स्टेशन आई।

loksabha election banner

शनिवार को मुंबई से आने वाले विमान को 12:45 बजे चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरना था लेकिन यह विमान 2:40 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा और 3 बजे रवाना हुआ। इसी तरह अहमदाबाद की फ्लाइट भी देरी से 3:00 बजे एयरपोर्ट पहुंची और नियत समय 1:55 बजे की बजाय 3:20 पर उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी सुबह 11:30 की बजाय दोपहर तीन बजे के बाद एयरपोर्ट पहुंची और शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक कोहरे की वजह से दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई से फ्लाइट देरी से आई। कोहरे के चलते देरी से सेंट्रल पहुंची ट्रेनें

जागरण संवाददाता, कानपुर : कोहरे का असर चौथे दिन भी ट्रेनों पर दिखायी दिया। दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी, श्रमशक्ति, वंदे भारत समेत 42 ट्रेनें देरी से सेंट्रल पहुंची। श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से सुबह 9:30 बजे सेंट्रल आयी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे सेंट्रल पहुंची। यह ट्रेन 1:45 घंटा लेट रही। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आयी। देरी में राजधानी ट्रेनें भी पीछे नहीं रहीं। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी दो घंटा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी सवा घंटा, नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी सवा दो घंटे की देरी से आयीं। आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा घंटा, दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक घंटा देरी से सेंट्रल पहुंची। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से तड़के आने वाली ट्रेनों पर मौसम का असर ज्यादा रहा। ट्रेनों के लेट होने के चलते 350 से ज्यादा यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.