Move to Jagran APP

अहमदाबाद के लिए 26 से फिर भरिए उड़ान, जानिए- फ्लाइट का क्या है शेड्यूल

लॉकडाउन के दौरान सभी उड़ानें बंद होने पर अहमदाबाद की फ्लाइट भी बंद थी अब पुन फ्लाइट शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा शहर के व्यापारियों को मिलेगा। पहले इसे सितंबर से शुरू करने की तैयारी थी लेकिन बाद में निर्णय टल गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:57 AM (IST)
अहमदाबाद के लिए 26 से फिर भरिए उड़ान, जानिए- फ्लाइट का क्या है शेड्यूल
कानपुर से अहमदाबाद फ्लाइट से व्यापारियों को सुविधा होगी। प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर, जेएनएन। कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली की उड़ान शुरू होने के बाद अहमदाबाद की फ्लाइट का संचालन होने जा रहा है। लॉकडाउन में बंद फ्लाइट छह माह बाद 26 अक्टूबर को अहिरवां एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए फिर से उड़ान भरने जा रही है। 

loksabha election banner

यह फ्लाइट रविवार के अलावा सप्ताह के सभी दिन उड़ान भरेगी। फ्लाइट शुरू होने के बाद सबसे बड़ा फायदा शहर के व्यापारी वर्ग को मिलेगा। पहले इस फ्लाइट को सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में ये शुरू नहीं हो सकी थी।

अनलॉक के बाद दिल्ली और फिर मुंबई की फ्लाइट शुरू होने के बाद से ही अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। सितंबर में शेड्यूल तय होने के बाद अचानक विमान कंपनी ने सेवा रद कर दी थी। माना जा रहा था कि 2 अक्टूबर से सेवा बहाल की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा ने बताया कि अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 10:45 बजे उड़ान भरेगी और 12:05 बजे अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे के ब्रेक के बाद फ्लाइट अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.