Move to Jagran APP

उड़ान भरने से पहले मुंबई फ्लाइट में आई खराबी, निरस्त करने पर यात्रियों का हंगामा

विमान का वाल्व लीकेज होने से इंजीनियरों ने उड़ान पर लगाई रोक यात्रियों को होटल में रुकवाया।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 10:38 AM (IST)
उड़ान भरने से पहले मुंबई फ्लाइट में आई खराबी, निरस्त करने पर यात्रियों का हंगामा

कानपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से उड़ान रोक दी गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। इसी फ्लाइट से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को भी मुंबई जाना था, जिन्होंने बाद में अपना टिकट कैंसिल कराकर वाया लखनऊ मुंबई के लिए रवाना हुए ।

loksabha election banner

बुधवार को मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान ने कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट पर लैंङ्क्षडग की तो इंजीनियरों ने रुटीन परीक्षण किया। इस दौरान विमान का वाल्व लीकेज मिला, जिससे इंजीनियरों ने इसके उड़ान पर रोक लगा दी। जब यात्रियों को ये बताया गया कि विमान में खराबी आ गई है, तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा कि यात्री चाहें तो अपना किराया वापस ले लें या फिर होटल में ठहरें। गुरुवार की सुबह सात बजे ये विमान मुंबई के लिए रवाना होगा। उसके बाद कई यात्री तो वापस घर चले गए कि सुबह फिर एयरपोर्ट आ जाएंगे जबकि कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया।

दूसरे देशों की फ्लाइट छूटी

मुंबई की उड़ान निरस्त होने के कारण कई लोगों की दूसरे देशों की फ्लाइट छूट गई। दरअसल तमाम ऐसे यात्री थे जिन्हें मुंबई से अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, दुबई समेत अन्य स्थानों के लिए फ्लाइट लेना था लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई ।

हवा में खराबी आती तो क्या होता

खुदा का शुक्र है कि कानपुर के रनवे पर विमान की खराबी पकड़ में आ गई, अगर यही खराबी उड़ान के बाद आती तो क्या होता। इस बात से एयरपोर्ट के अधिकारी व एयरलाइंस के लोग भी सकते में हैं। इस विमान से 186 यात्री जाने थे। इस संबंध में अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके झा ने बताया कि विमान के वाल्व में लीकेज पकड़ा गया, जिससे फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। अब ये फ्लाइट गुरुवार सुबह 7 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

कानपुर से फ्लाइट का बदला शेड्यूल

कानपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का शेड्यूल अब 31 मार्च से तय किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट एसजी 725-एसजी 726 कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट पर अपराह्न 3.45 बजे आएगी और शाम 4.25 बजे जाएगी। ये फ्लाइट मंगलवार को उड़ान नहीं भरेगी।

अहिरवां एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान का समय भी बदलेगा। ये फ्लाइट शाम 5.15 बजे मुंबई से कानपुर आएगी और शाम 5.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। कोलकाता की फ्लाइट दोपहर एक बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.45 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि पहले कानपुर की इन फ्लाइट का शेड्यूल एक अप्रैल से आया था लेकिन अब 31 मार्च से तय किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.