विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजीव शुक्ला के नाम पर होगी पहली महिला चैलेंजर टी 20 ट्राफी, नवंबर में होगी चैलेंजर ट्रॉफी

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:17 PM (IST)

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की 76वीं वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें उमेश मेहरोत्रा नए चेयरमैन बने। ...और पढ़ें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में चुनी गई नई टीम के पदाधिकारी। जागरण

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में चुनी गई नई टीम के पदाधिकारी। जागरण

HighLights

  1. केसीए की 76वीं वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी घोषित हुई

  2. उमेश मेहरोत्रा कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के नए चेयरमैन बने

  3. राजीव शुक्ला महिला टी20 चैलेंजर ट्रॉफी नवंबर में आयोजित होगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 76वीं वार्षिक आमसभा रविवार को केडीएमए वर्ल्ड आवास विकास में संपन्न हुई। एजीएम में कानपुर क्रिकेट की नई कार्यकारिणी के लिए चुने गए चेहरों के नाम घोषित किए गए। संगठन का नया चेयरमैन उमेश मेहरोत्रा को बनाया गया।

18 वर्षों से पद पर बने संजय कपूर के स्थान पर नए चेयरमैन बने। अध्यक्ष पर संजय तिवारी और सचिव पद पर दिनेश कटियार के नाम फाइनल हुए। उपाध्यक्ष पद पर कौशल सिंह, अरविंद सिंह व आशीष सचान के नाम पर मुहर लगी। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मनीष मेहरोत्रा व कार्तिक उपाध्याय और टूर्नामेंट सचिव पद पर पीएस नेगी व केपीएल कमिश्नर पद पर सुशील वाधवानी बाटू को चुना गया।

केसीए की वार्षिक आमसभा में संजय कपूर ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम पर महिला टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी करने की घोषणा की गई। इसमें कानपुर की महिला क्रिकेटरों के साथ प्रदेश भर्ती उत्तर खिलाड़ियों को ट्रायल के जरिया चुना जाएगा।

नवंबर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में 15000 वोट ट्रॉफी प्लेयर को 10000 तथा अन्य महिला क्रिकेटरों को 5000 रुपए में शामिल किया जाएगा। विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता टीम को एक लाख की धनराशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में क्रिकेट टैलेंट के साथ डेवलपमेंट कमेटी में पूर्व क्रिकेटर को शामिल किया गया है। वार्षिक आमसभा में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।