रंजिश में प्रधान के पति पर फायरिंग, ग्रामीणों ने हमलावर के घर किया पथराव
हमलावरों ने छत से ग्रामीणों पर भी किए फायर, सूचना पर सरसौल पहुंची कई थानों की फोर्स।
कानपुर, जेएनएन। महाराजपुर में देर रात चुनावी रंजिश में सरसौल प्रधान के पति पर दो लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर के घर पर धावा बोल दिया और जमकर पथराव किया। इस पर उसने भी छत से ग्र्रामीणों पर कई बार फायर किए। जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
सरसौल ग्राम निवासी प्रधान किरन शुक्ला के पति रज्जन शुक्ला रविवार देर रात बाइक से रामपुर से शादी समारोह से घर लौट रहे थे। आरोप है कि नगरा मोड़ के पास राजू व राजा ने रास्ता रोक लिया और तमंचे से उन पर फायर कर दिया। किसी तरह रज्जन शुक्ला जान बचाकर भागे और घर पहुंचे। गांव में हमले की जानकारी होते ही 60-70 ग्रामीणों ने हमलावर राजू ङ्क्षसह का घर घेर लिया।
आरोप है कि तब राजू ङ्क्षसह ने नशे में धुत होकर छत से फायङ्क्षरग कीं। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके घर पथराव कर दिया। फायङ्क्षरग व बवाल की सूचना पर सीओ सदर रवि कुमार महाराजपुर व नर्वल थाने की फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। एसओ रविशंकर ने बताया कि पंचायत चुनाव के समय से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है, इसी कारण विवाद हुआ है। प्रधान के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, फायङ्क्षरग की पुष्टि नहीं हुई है।