विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज: शार्ट सर्किट से होटल में लगी आग, मेडिकल स्टोर भी आया चपेट में, नकदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 12:46 PM (IST)

शनिवार सुबह कन्नौज रोड पर बने प्लाजा मार्केट के एक होटल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही ...और पढ़ें

आग लगने से दो दुकानों में नकदी समेत लाखों का सामान जल गया।
आग लगने से दो दुकानों में नकदी समेत लाखों का सामान जल गया।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। शार्ट सर्किट से होटल में आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के मेडिकल स्टोर को भी जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस ने आग पर काबू पाया है। दोनों दुकानों पर एक-एक लाख की नकदी व लाखों का सामान जल गया। 

कस्बे के जवाहर नगर निवासी बृजनंदन तिवारी का कन्नौज रोड पर प्लाजा मार्केट में होटल है। इनके पास में आंबेडकर नगर निवासी राजेश कुमार का मेडिकल स्टोर भी है। बृजनंदन तिवारी ने बताया कि शनिवार तडक़े छह बजे होटल पर काम कर रहे थे। उसी समय बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। पहले तार जला और आग पालीथिन में लग गई। जरा ही देर में आग जोरों से जलने लगी। दुकान से बाहर निकलकर खुद की व मजदूर की जान बचा ली। आग की लपटें तेज होने से मेडिकल स्टोर में भी लग गई। मेडिकल स्टोर का शटर बंद होने से अंदर ही सामान जलकर खाक हो गया।

फायर बिग्रेड के सीओ महेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह व एसएसआइ एनएल सिंह ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया तो उनको दुकानों से बाहर निकालकर दूर कर दिया। करीब 45 मिनट तक आग जलती रही। बृजनंदन तिवारी ने बताया कि एक लाख नकद व 10 लाख का सामान जला है। वहीं राजेश के मुताबिक एक लाख नकदी व 10 लाख के सामान का नुकसान हुआ है।